मुंबई:मुंबई कांग्रेस की अध्यक्षा और लोकसभा सांसद वर्षा एकनाथ गायकवाड के निर्देश
पर बजट के विरोध में ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस अध्यक्ष अब्राहम रॉयमनी ने भाजपा सरकार के खिलाफ घाटकोपर रेलवे स्टेशन(प)न्यू वेलकम होटल के सामने धरना प्रदर्शन का आयोजन किया।
इस मौके पर मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र बक्सी ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी के घाटकोपर में रोड़ शो के समय पेट्रोल पम्प पर १७-१८ बेगुनाह लोगों की मौत हो गई।राजावाड़ी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।लेकिन उन्होंने बेमौत मरने वालों के परिजनों के दर्द को महसूस नहीं किया।उन्होंने डायमंड कारोबार को अपने राज्य गुजरात भेज दिया।और जिस कारोबार से मुंबई के बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता था।उसको उन्होंने मुंबई में स्थापित नहीं होने दिया।मोदी ने हमेशा से मुंबई और महाराष्ट्र को कमजोर करने का काम किया है।इस बार के बजट में भी मुंबई और महाराष्ट्र के लिये कुछ भी नहीं है।इसलिए कांग्रेस संसद से सड़क तक केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने पर मज़बूर है।
कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्षा जेनेट डिसुजा,मुंबई कांग्रेस सचिव राम गोविंद यादव,सुरभी द्विवेदी,केतन शाह,मनीषा सूर्यवंशी,समीर अख्तर,डॉ सत्तार खान,लालवती शेट्टी,नीतेश धमने,दयानंद जगताप,वसंत कुम्भार, मोहम्मद इस्लाम शेख के अलावा जिला कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
प्रदर्शन के समापन पर अब्राहम रॉयमनी ने नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
फोटो:कपिलदेव खरवार