मुंबई:35 बरस पहले केवल महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि देश का अत्यंत गौरवशाली शहर मुंबई की पथरीली जमीन पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरजीत मिश्रा ने अभियान का बीज बोया था।आज वह बीज एक विशाल पेड़ का आकार ले लिया है।जिसकी डालियां नाला सोपारा से कल्याण मेन लाइन से चेंबूर हार्बर लाइन से पनवेल तक चली गई हैं।अभियान ने अपने सामाजिक और सांस्कृतिक अभियान के माध्यम से भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल के फूल को मुंबई की उंची इमारतों और झोंपड़पट्टीयों में रहने वाले हर उत्तर भारतीयों के दरवाजे तक ले जाने का काम किया है।उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का उल्लेख करना जरूरी समझता हूँ।भाजपा का कमल खिलाने में अभियान ने इन 35 बरसों में अपनी एक बड़ी हिस्सेदारी कायम कर लिया है।हर साल की तरह इस साल भी अभियान की तरफ से जगह-जगह सावन की रिमझिम में कजरी की फुहार सावन महोत्सव व स्त्री शक्ति सम्मान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन जोरों पर चल रहा है।और उत्तर भारतीय समाज के लोगों खासकर महिलाओं की तरफ से इसको भारी प्रतिसाद भी मिल रहा है।
इसी परिपेक्ष्य में अभियान सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था और उत्तर भारत सामाजिक प्रतिष्ठान के संयुक्त तत्वावधान में चेंबूर नाका भाजपा जनसम्पर्क कार्यालय सभागार में लोकगीत कजरी का आयोजन भव्य पैमाने पर किया गया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की चर्चित भोजपुरी लोकगीत गायिका सुश्री संजोली पांडेय ने अपनी सुमधुर आवाज में एक से बढकर एक कजरी गीत प्रस्तुत कर उत्तर भारतीय समाज के प्रबुद्ध लोगों के साथ सैकड़ों महिलाओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।और उपस्थित श्रोताओं को सावन के महीने में कजरी गीत की सुंदर प्रस्तुति से उन्हें गांव देश की याद दिला दी।रेलिया बैनर पिया को लिये जाय रे,कइसे खेले जइबू सावन में कजरिया,संइयां मिले लरिकइयां मै का करुँ,माने ना बतिया हमार हो,ननदोई से लड़ल नयनवा,पिया मेहदी ले आद मोती झील से,बड़ा नीक लागे सावनवा ना के अलावा सासू झागाडा जनी मचाव,हमके अलगा कई द ना इस गीत की प्रस्तुति पर संजोली ने एक हाथ में माईक और एक हाथ कमर पर रखकर ठूमके लगाकर चेंबूर में अभियान की कजरी महोत्सव को अगले कई सालों तक के लिये यादगार बना डाला।फिल्म कलाकार काजल श्रीवास्तव और साथी महिलाओं ने मंच पर सामूहिक रूप से नृत्य कर कजरी महोत्सव में चार चांद लगा दिये।
इस मौके पर प्रमुख अतिथि मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष और अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत मिश्रा व्यवसायी समाजसेवी सुधाकर पांडेय,कांता नालावडे,कुशल जैन,आशा मराठे,राजश्री पालांडे,विजय दुबे,
ऑड अरुण जैन,जगदीश पराड़कर,राहुल वालंज,महादेव शिवगन,धनंजय कोलकर,ओमप्रकाश चौहान,श्रीनिवास शुक्ला,शिवशंकर पांडेय,शेषमणि तिवारी,वेदांत ललवानी आदि उपस्थित थे।
आयोजक मंडल के धर्मराज पांडेय,जटाशंकर दुबे,धर्मवीर चौधरी,अवधेश तिवारी,धर्मेन्द्र भारद्वाज,निशा निगम,धर्मराज उपाध्याय,दिवाकर पांडेय,राजाराम उपाध्याय,रामप्रसाद सैनी,अवधेश यादव,संध्या श्रीवास्तव,मिठाईलाल गुप्ता,हरिनाथ विश्वकर्मा,सुषमा पांडेय,विनीता सरोज,पुष्पा पांडेय,हरिश्चंद्र मिश्रा,निलेश मिश्रा,नुपुर गुप्ता,काजल श्रीवास्तव,सुभाषपति खरवार,मधु,श्रद्धा,सीता आदि ने कजरी महोत्सव के आयोजन को सफल बनाने के लिए अपना भरपूर सहयोग दिया।
कार्यक्रम के समापन पर अमरजीत मिश्रा और धर्मराज पांडेय के हाथों 9 वारी साड़ी देकर गायिका सुश्री संजोली पांडेय को सम्मानित किया गया।
इस गीत संगीतमय कार्यक्रम का सुत्र संचालन जटाशंकर दुबे और धर्मराज पांडेय ने सभी के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया।
फोटो:कपिलदेव खरवार