मुंबई । स्टार न्यूज़ टूड़े । कपिलदेव खरवार
मुंबई:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना के 138 वर्ष और कांग्रेस सेवादल के सौ वर्ष पूरे होने पर मुंबई कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा और विधायिका वर्षा गायकवाड के निर्देश पर ग्वालिया टेंक तेजपाल हॉल के प्रांगण में मुंबई कांग्रेस कमेटी सेवादल अध्यक्ष सतीश मनचन्दा ने ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि पूर्व राज्य सभा सांसद हुसेन दलवाई ने ध्वजारोहण कर देश की शान तिरंगा को सलामी दी।मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र बक्शी ने सैकड़ों सेवादल के सिपाहिओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सेवादल ने देश की आजादी के लिए अपना बहुत बड़ा योगदान दिया।महात्मा गांधी,जवाहरलाल नेहरू,इंदिरा गांधी और राजीव गांधी तक ने इसकी अध्यक्षता कर चुके हैं।देश की आजादी के लिए सेवादल के सैनिकों ने अंग्रेज सिपाहिओं के डंडे खाये और कितनों ने तो अपने प्राणों को बलिदान कर दिया।उन्होंने अपने भाषण के समापन पर कहा कि सतीश मनचंदा ने सेवादल के संगठन को मजबूत बनाने का काम किया है।इनकी जीतनी भी प्रशंसा की जाये कम ही रहेगा।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक अशोक जाधव,संदेश कोंडविलकर,अतुल वर्वे,निजामुद्दीन राइन,आसिफ फारुकी, हुकमराज मेहता,सुनील नरसाले,राजेश मेवाती,जकिउल्ला कुरैशी,धनंजय तिवारी,प्रदीप राजवाडा,रमेश रापेली,रामसेवक यादव,जयश्री रणदिवे,रमेश विश्वकर्मा,गंगोत्री रतूड़ी,नसीमबानो शेख,रोशना शाह,स्मिता चौधरी,विनोद गुप्ता जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष नविन कुमार सिलवंत के साथ अशोक थोरात,इस्माईल शेख,रवि विन्द,सुरेखा यादव,संध्या टेकाडे,आदिति गायकवाड,सुरेखा गायकवाड,तम्बी और भरत जाधव के अलावा कांग्रेस और सेवादल के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम के समापन पर तेजपाल हॉल से मणि भवन तक रैली निकाली गई। दलवाई ने गांधी स्मृति स्तम्भ पर पुष्प चक्र अर्पित की ।
कार्यक्रम का सूत्र संचालन गजेंद्र लश्करी ने तथा आभार प्रदर्शन सतीश मनचन्दा ने किया।
फोटो:कपिलदेव खरवार