Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

विठ्ठल खरटमोल सामाज को शिक्षा का दान दे रहे हैं। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले


मुंबई । स्टार न्यूज़ टूडे । कपिलदेव खरवार

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के विकास के लिए काम कर रहे हैं।उनके कार्यकाल में सबसे ज्यादा देश तरक्की करते हुए आगे बढ़ते जा रहा है।


केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्य मंत्री और आरपीआई(आठवले)के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले चेम्बूर वेल्फेयर एसोसिएशन द्वारा संचालित चेम्बूर वेल्फेयर मराठी विद्यालय चेम्बूर वाशीनाका शिवाजी नगर वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बोल रहे थे।

उन्होंने यह भी कहा कि डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर ने महिलाओं को शिक्षा और उनकी सुरक्षा की जिक्र संविधान में भी किया है।दलित और आर्थिक रूप से कमजोर 125 क्षात्रों को आर्थिक मदद दे कर हमारा सामाजिक न्याय विभाग हर साल विदेश में पढ़ने के लिए भेजता है। विठ्ठल खरटमोल इस विद्यालय के माध्यम से सामाज में शिक्षा का दान कर रहे हैं।आरपीआई(आठवले)के महाराष्ट्र सचिव गौतम सोनावणे ने विठ्ठल खरटमोल के शून्य से शिखर तक जाने की कहानी उपस्थित लोगों को बताया।

भाजपा नेता विद्यालय संचालक और पूर्व नगर सेवक विठ्ठल खरटमोल ने विद्यालय का वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किया।क्षात्र और छात्राओं ने देश भक्ति और सामाजिक,धार्मिक गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर अपने अभिभावकों का दिल जीत लिया।विजेता टीम को शिल्ड देकर रामदास आठवले ने उन्हें सामूहिक रूप से सम्मानित किया।

कार्यक्रम में आरपीआई मुंबई अध्यक्ष सिद्धार्थ् कसारे,दक्षिण मध्य मुंबई जिला अध्यक्ष संजय डोलसे,मुस्ताक बाबा,अनीस पठान,रवि गायकवाड़,पूर्व नगर सेविका फुलाबाई सोनावणे,साधू कटके,महादेव सालवी,साहेबराव ससाने,दिनेश शिंदे,सुभाष सालवी,राजू कटके,श्यामधर दुबे उपस्थित थे।

कार्यक्रम के आरम्भ में दीप प्रज्वलित कर रामदास आठवले ने डॉ बाबासाहेब आंबेडकर और छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित की।

विठ्ठल खरटमोल ने रामदास आठवले और गौतम सोनावणे तथा रुक्मिणी खरटमोल ने फूलाबाई सोनावणे को शाल और गुलदस्ता देकर उनका सम्मान किया।

कार्यक्रम का सूत्र संचालन प्रधानाचार्य रमेश गाढे तथा आभार प्रदर्शन यास विठ्ठल खरटमोल ने किया।

फोटो:कपिलदेव खरवार

Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: