उत्तर मुंबई जिला कांग्रेस के कार्याध्यक्ष व पूर्व नगर सेवक राजपति यादव और मुंबई कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष व पूर्व नगर सेविका डॉ अजंता यादव के संयोजन में आषाढ़ी एकादशी के पावन मौके पर कांदिवली(पूर्व)में श्रीरामनगर संकटमोचन हनुमान मंदिर में राजपति यादव सपत्नी डॉ अजंता यादव के साथ गणपति बाप्पा,रामदूत हनुमान और श्रीविठ्ठल रखुमाई की पूजा अर्चना की।
दिंडी शोभा यात्रा में मास्टर दिव्यम-तनुजा
श्रीविठ्ठल रखुमाई की परिधान में लोगो का मन मोहित कर रहे थे।श्रीविठ्ठल रखुमाई साम्प्रदायिक भजन मंडल कांदीवली(पूर्व)के अध्यक्ष पांडूरंग पवार उपाध्यक्ष महेन्द्र के निर्देशन में भजन मंडली के कुशल कलाकार अपनी मधुर वाणी में जय-जय राम कृष्ण हरी के भजन से लोगों को भक्ति रस का स्वाद चखाया।
इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संजय पवार,संगीता सुराना,प्रकाश बोराडे,सुधीर गावडे,शोभा जाधव,रेणुका पाटिल,कृपादीन प्रजापति,मुन्नीलाल यादव,शीतला प्रसाद गुप्ता,मोती पाल,धरम यादव,अमर कदम,संजय सरोज,खरपत यादव,शिला दुबे,मंगल,मीना राय,भारती,पूनम सिंह,निभा निओगी ने अपना भरपुर सहयोग दिया।राजपति मित्र मंडल ने लोगों के लिए पानी चाय और नास्ता का स्टाल लगा रखा था।
दिंडी शोभा यात्रा श्रीराम नगर से निकल कर वडार पाड़ा से होकर हनुमान नगर में समापन हुआ।
राजपति यादव और डॉ अजंता यादव ने कार्यक्रम की सफलता के लिए राजपति मित्र मंडल और डॉ अजंता महिला मंडल के साथ भजन मंडली और स्थानिक नागरिकों का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।
फोटो:कपिलदेव खरवार