मुंबई:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कार्यकारिणी के सदस्य और सांसद तारिक़ अनवर को इस्लाम जिमखाना में मुंबई की सुप्रसिद्ध सामाजिक एवंम कलात्मक संस्था कपिल कला केंद्र(रजि.)के अध्यक्ष कपिलदेव खरवार ने गुलदस्ता भेंट कर कटिहार(बिहार)से छठी बार सांसद चुने जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक युसूफ अब्राहनी और महाराष्ट्र कांग्रेस के महासचिव मुनाफ हकीम मुंबई कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ दिनेश हेगड़े और पत्रकार सरफ़राज आरजू एडवोकेट रवि प्रकाश जाधव डॉ सत्तार खान वॉयस ऑफ रफी सचिन पिल्लई ने सिनेमा जगत और संगीत की सेवा के लिए स्वर सम्राट मोहम्मद रफी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान(भारत रत्न)का सम्मान भारत सरकार से दिलाने की कपिल कला केंद्र की मांग का पुरजोर ढंग से अपना समर्थन दिया।
कपिल कला केंद्र के प्रतिनिधियों से बातचीत में तारिक़ अनवर ने कहा की यह बात वर्षों पहले से मेरे संज्ञान में है।संस्था की तरफ से मुझे इस आशय का पत्र भी मिला है।इस बार संसद में मरहूम मोहम्मद रफी को भारत रत्न दिलाने की बात उठाने जा रहा हूं।इंसा अल्लाह ऊपर वाले ने चाहा तो मोहम्मद रफी साहब को मरणोपरान्त भारत रत्न का सम्मान मिल कर ही रहेगा।