Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

कांग्रेस रोजगार सेल ने किया वर्षा गायकवाड़ का सम्मान।


 मुंबई । स्टार न्यूज टूडे । कपिलदेव खरवार 

धारावी विधानसभा की तेजतर्रार हरदिल अजीज महिला विधायक वर्षा गायकवाड़ को मुंबई कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाये जाने पर मुंबई कांग्रेस रोजगार एवं स्वयं रोजगार सेल ने उनका सम्मान किया।

सेल के अध्यक्ष जयवंत लोखंडे ने मुंबई कांग्रेस जनसम्पर्क कार्यालय राजीव गांधी भवन में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया था।


इस अवसर पर सेल के मुंबई महासचिव और ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ सत्तार खान ने वर्षा गायकवाड़ को शाल ओढ़ाकर और जयवंत लोखंडे ने गुलदस्ता देकर सम्मानित कर उन्हें सेल की तरफ से हार्दिक शुभकामना और बधाई दी।

 इस मौके पर वर्षा गायकवाड़ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस नियुक्ति के लिए मैं सबसे पहले दिल्ली हाई कमान श्रीमती सोनिया गांधी और राहुल गांधी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे महासचिव के सी वेनूगोपाल के अलावा पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का दिल से आभार व्यक्त करना चाहती हूँ।जिन्होनें मुझ पर भरोसा कर के इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है।और हां मुंबई कांग्रेस के सभी बडे नेताओं और कार्यकर्ताओं का दिल से आभार व्यक्त करना चाहती हूँ कि आप सब मेरे साथ खडे हैं।मुझे और भी ताकत देने के लिए।आगामी मनपा चुनाव के सम्बंध में पुछे गये एक सवाल के जवाब में वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि मेरा एक मात्र उद्देश्य मुंबई मनपा चुनाव जितना है।इसके लिए मैं पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं को अपने साथ लेकर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए दिन रात परिश्रम करूंगी।

नेताद्व्य जयवंत लोखंडे और डॉ सत्तार खान ने वर्षा गाकवाड के कुशल नेतृत्व में मनपा चुनाव में कांग्रेस के अधिक से अधिक उम्मेदवारों को जितने का पूरा भरोसा जताया।

वर्षा गायकवाड़ के हाथों सेल के मुंबई उपाध्यक्ष ऑड अमित वशीकर,मुंबई संगठन सचिव मधुकर यादव,विद्या कांबले शिवाजी नगर तालुका अध्यक्ष ऑड अतुल सोनावणे के अलावा और कई कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र दिया गया।

कार्यक्रम में शकुन्तला लोखंडे,हाजी खलील खान,कमरे आलम,अविनाश कांबले,विशाल सोनावणे,मुत्तु मुथलियार,अशोक बरुआ,वसंत उगेवार के अलावा सेल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने वर्षा एकनाथ गायकवाड़ को हार्दिक बधाई दी।

सूत्र संचालन जयवंत लोखंडे ने और डॉ सत्तार खान ने वर्षा गायकवाड और सेल के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का दिल से आभार व्यक्त किया।

प्रस्तुति:-कपिलदेव खरवार

Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: