Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

वर्षा गायकवाड़ को गुलदस्ता देकर अजीत सिंह ने सम्मानित किया।


मुंबई । स्टार न्यूज टूडे । कपिलदेव खरवार 

मुंबई कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त अध्यक्षा पूर्व मंत्री और वर्तमान धारावी विधानसभा की अपराजित तेजतर्रार विधायिका वर्षा गायकवाड़ ने मुंबई कांग्रेस कमिटी इंवेस्टर एण्ड कंज्युमर प्रोटेक्शन सेल के अध्यक्ष अजीत सिंह और उनके पदाधिकारियों की एक सभा का आयोजन मुंबई के आजाद मैदान स्थित राजीव गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय में किया।


इस मौके पर वर्षा एकनाथ गायकवाड़ को मुरली देवडा सभागार में अजीत सिंह ने शाल,श्रीफल और एक भारी भरकम गुलदस्ता देकर वर्षा गायकवाड़ के मुंबई कांग्रेस कमेटी की पहली महिला अध्यक्ष बनने पर अपने सेल की तरफ से गर्मजोशी से स्वागत करने के बाद अपने सेल के द्वारा नियमित रूप से आयोजित कार्यक्रम और संगठनात्मक संरचना की पूरी जानकारी वर्षा गायकवाड़ को दी।  

देश की अर्थ व्यवस्था महंगाई और बेरोजगारी के अलावा रुपये में गिरावट पर सेल ने गहरी चिंता व्यक्त की।

कार्यक्रम में मुंबई कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जियाउर रहमान वाहिदी,सेल उपध्यक्षा आरती खन्ना,ऑड बुबू थॉमस,ऑड अर्का,रजिन्द्र खोसला,सुतापज सरकार,अमित आमले,डॉ शक्ति वाघ,रितेश मिश्रा,जोसफ डिसूजा,डॉ कैथरिन फर्नांडीज,भाव्या शर्मा,रायन फर्नांडीज,हरजीत सिंह ननरा,विल्फ्रेड परेरा,मार्क डिसूजा,राजकिरन जलगांवकर,ईपन पॉल,थॉमस डेविस,विनोद पांडेय,आकृति पांडेय के अलावा सेल के सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद थे।

वर्षा गायकवाड़ ने अजीत सिंह और सेल के सभी सदस्यों की सराहना किया। और उन्होनें आगामी मनपा चुनाव में कांग्रेस के सभी उम्मेदवारों को भारी मतों से चुनकर उन्हें नगर सेवक बनाने के लिए सेल को और भी मजबूत बनाने की जरूरत बताते हुए पार्टी की रफ्तार बढ़ाने के लिए अजीत सिंह से यथाशिघ्र उनका सुझाव भी मांगा। 

कार्यक्रम के समापन पर अजीत सिंह ने वर्षा गायकवाड़ समेत सभी का दिल से आभार व्यक्त किया।

Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: