Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

मुंबई कांग्रेस का मानसून से पूर्व नाले और गटर की सफाई पर ध्यान

 


मुंबई | स्टार न्यूज़ टुडे | कपिलदेव खरवार

मुंबई की बरसात की बात हो तो 26 जुलाई की अप्रत्याशित बाढ़ का दृश्य हर मुंबईकरों के जेहन में ताजा हो जाता है।आज भले ही शहर में गगनचुंबी इमारतों ने अच्छी खासी जगह अपने कब्जे में ले लिया है।फिर भी मुंबई वालों को झोंपड़पट्टी से जल्दी छुटकारा नहीं मिलने वाला है।


जब मानसून जवानी की दहलीज पर अपना पैर रखता है।तब झोंपड़पट्टी में रहने वाले लोगों के घरों में घुटने तक पानी भर जाता है।इसका मुख्य कारण गटर और नालों की समय से पूर्व साफ-सफाई का ना होना बताया जाता है।जबकि मुंबई महानगर पालिका हर साल गटर और नालों की साफ-सफाई के लिये  लाखों-करोड़ों रुपये का टेंडर जारी करती है।और इसका नतीजा ढ़ाक के तीन पात जैसा ही आता है।

 मुंबई कांग्रेस में भारी परिवर्तन हो गया है।कभी जायंट किलर के नाम से विख्यात मुंबई कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड़ की गोद में खेल कर बड़ी हुई उनकी लाडली बेटी वर्षा गायकवाड़ को मुंबई कांग्रेस की कमान दे दी गई है।उनके पास राजनीति और समाज के लिए सब कुछ करने का अनुभव हासिल है।

इसलिये वर्षा गायकवाड़ ने अपना पद भार ग्रहण करने के बाद मानसून के आगमन के पहले सायन कोलीवाडा अंटाप हिल परिसर के गटर और नालों की साफ़-सफाई के लिये मनपा अधिकारियों को साथ लेकर दौरा किया।और अधिकारियों को नालों और गटर की साफ-सफाई के आवश्यक निर्देश भी दिया।

इस दरम्यान मुंबई कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश कुमार यादव महासचिव तुषार गायकवाड़ महासचिव संदीप शुक्ला,महेंद्र मुंगेकर,आशीष थोरात दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी कार्याध्यक्ष कचरु यादव पूर्व नगर सेविका पुष्पा कोली (मामी) सुफियान नियाज़ वनू,ललिता कचरु यादव के अलावा सायन कोलीवाडा विधानसभा कांग्रेस कमेटी के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में कांग्रेस का झंडा लेकर वर्षाताई आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं और अपना नेता कैसा हो वर्षा ताई जैसा के नारे भी लगाये।।

वर्षा गायकवाड़ ने कमला नगर,संगम नगर,दीनबंधु नाला,जे के नाला,रावली केम्प इलाके का तुफानी दौरा कर स्थानिक रहिवासियों से बातचीत कर के उनकी मानसून के अलावा अन्य कई समस्याओं का समाधान के लिए उनसे सविस्तार पूर्वक चर्चा किया।

Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: