Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

कार्यभार ग्रहण करने पर वर्षा गायकवाड़ को बधाइयों का तांता।


मुंबई । स्टार न्यूज टूडे । कपिलदेव खरवार
 

धारावी की  विधायिका और पूर्व स्कूली शिक्षा विभाग मंत्री वर्षा गायकवाड़ को मुंबई कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाये जाने पर मुंबई कांग्रेस कार्यालय आज़ाद मैदान में पद भार ग्रहण करने पर उन्हें बधाई देने वाले नेता और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ हो रही है।सम्पूर्ण मुंबई के कांग्रेसियों में एक अलग तरह का खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।पहले ही पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं में वर्षा गायकवाड़ की लोकप्रियता कुछ कम नहीं थी।उपर से उनका मुंबई कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनना महिलाओं के मन में उमंग और भारी उत्साह भर गया है।मुंबई कांग्रेस कार्यालय में हर दिन उनको शाल और गुलदस्ता के साथ बधाई और शुभकामनाएं मिल रही है।


इसी परिपेक्ष्य में ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस सचिव दीपा राजेन्द्र सुतार ने शाल,गुलदस्ता देकर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। 

इस मौके पर मुंबई कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष चरण सिंह सप्रा,समाज सेवक राजेन्द्र सुतार,मुंबई कांग्रेस महासचिव तुषार गायकवाड़,महासचिव राजाराम देशमुख,संजय ओझा,ऑड अवनीश सिंह,काचरु यादव,महेंद्र मुंगेकर,डॉ सत्तार खान,जयवंत लोखंडे,रामगोविंद यादव,चन्द्रकांत निर्भवने,नवीन कुमार शिलवंत,दीपक वाघ,मोहन कांबले,सुभाष पाठक,रीना पाटिल,रेखा घेवारी,सुरेखा पाटिल,रीना प्रजापति,मुरली पिल्लई,संदीप मांजरेकर,निलेश नांचे,केतन शाह,रामलाल मिश्रा,श्रवण कुमार दूबे आदि ने वर्षा गायकवाड़ को बधाई और शुभकामनाएं दी।

मुंबई मराठी पत्रकार संघ में आयोजित एक कार्यक्रम में मराठी पत्रकार संघ के अध्यक्ष नरेन्द्र वाबले ने वर्षा गायकवाड़ को गुलदस्ता और कांग्रेस पट्टा देकर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।मुंबई कांग्रेस के नेता निजामुद्दीन राईन और संदीप शुक्ला को तस्वीर में देखा जा सकता है। 

प्रस्तुति:-कपिलदेव खरवार

Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: