Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

डांडिया व गरबा की धुन संग थिरकती रही रात, रोटरी क्लब ने किया डांडिया महोत्सव का आयोजन

-
समस्तीपुर। शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति पर दांडिया और गरबा का रंग चढा दिखा। उम्र, हैसियत, कद इन सब पर भारी पड़ रहा था उत्साह व उमंग की तरंग। जिनकी एक झलक पाने को तरसता है शहर वो हर पाँव यहां थिरक रहे थे। मौका था रोटरी क्लब ऑफ़ समस्तीपुर सिटी द्वारा एक बार फिर डांडिया-गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। शहर के यूएन पैलेस परिसर में आयोजित इस महोत्सव में सबसे पहले रोटरी के अध्यक्ष जीसी कर्ण, सचिव डॉ0 अमृता कुमारी, रामगोपाल सुरेका, सहित सभी सदस्यो द्वारा माता भगवती को चुनरी अर्पित कर आरती के साथ शुभारम्भ किया गया। आरती के बाद माता के भजन की धुन बजते ही माहौल में डाण्डिया व गरबी का रंग चढता चला गया। परिसर में मौजूद सबके पैर थिरकने लगे। शाम ढलती रही रंग बिरंगे परिधानो मे सजी महिलाए डांडिया के साथ थिरकती रही। धीरे धीरे लोग जोडे बना कर मस्ती मे झुम्ने लगे। डॉ0 जीसी कर्ण -संगीता कर्ण, प्रो मुकंद-नीरू, राजीव-डॉ0  कनुप्रिया, डॉ0 महेश ठाकुर-डॉ0 श्रद्धा ठाकुर, संजीव पाण्डेय-सपना पाण्डेय,डॉ0 एके साहू, डॉ0 एके आदित्य, डॉ0 आरआर झा, सीबी सिंह, डॉ0 यूएस प्रसाद, ब्रजेश कुमार, अमित सिंघाल की जोड़ियो ने खूब धमाल मचाया। मौके पर अध्यक्ष डॉ0 कर्ण ने दुर्गा पूजा की बधाई देते हुय सबके सुखद जीवन की कमाना की वहीं सेक्रेटरी डॉ0 अमृता ने महोत्स्व को सफल बनाने मे प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से सहभागी सभी लोगो को आभार सहित धन्यवाद दिया।
Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: