मुंबई । स्टार न्यूज़ टूडे । कपिलदेव खरवार
मुंबई:चेम्बूर के वरिष्ठ उत्तर भारतीय भाजपा नेता धर्मराज पांडेय के संयोजन में सांस्कृतिक
सेवा समिति की तरफ से शगुन हाल चेम्बूर केम्प में एक शानदार होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
इस मौके पर भाजपा और शिव सेना(शिंदे गट)दक्षिण मध्य मुंबई लोकसभा के प्रत्यासी राहुल शेवाले ने समारोह में शामिल हज़ारों उत्तर भारतीय समाज के लोगों को मंच से माईक पर सम्बोधित करते हुए कहा आने वाले लोकसभा चुनाव में आप सब पहले जैसा मेरा साथ देगें।मुझे इस बात का पुरा भरोसा है।केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार और महाराष्ट्र में शिंदे और फडणवीस सरकार ठीक दिशा में काम कर रही है।यह सरकार स्व.बाला साहेब ठाकरे के सपनों को साकार करने की दिशा में काम कर रही है।उन्होनें अपने भाषण की समाप्ति पर सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए जय श्री राम का नारा दिया।
इस समारोह में भाजपा महाराष्ट्र उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय विधायक राजहंस सिंह,भाजपा मुंबई महासचिव कुशल जैन,उदयप्रताप सिंह चेम्बूर भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल वालंज,दक्षिण मुंबई भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष व पूर्व नगर सेविका आशा मराठे पूर्व नगर सेवक महादेव शिवगनकर,विठ्ठल खरटमल,श्रीनिवास शुक्ला,राजाराम उपाध्याय,सुभाष मराठे,जटाशंकर दुबे,शीतला प्रसाद यादव,ओमप्रकाश चौहान,रत्नेश सिंह,प्रमोद पांडेय,विनोद सिंह,दत्ता खेडकर,निर्मला सिंह,राजेश सिंह,विनोद सिंह,रामप्रसाद सैनी,मिठाईलाल गुप्ता के अलावा उत्तर भारतीय समाज के सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे।
भोजपुरी लोकगीत गायक सुरेश शुक्ला की पार्टी ने देर रात तक लोकगीत और होली गीत से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।
कार्यक्रम के आयोजक धर्मराज पांडेय ने सभी आगंतुक अतिथिओं को भैया गमच्छा देकर उनका सम्मान किया।