Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

एकनाथ गायकवाड़ के जन्मदिन पर शताब्दी अस्पताल में फल वितरण।


मुंबई । स्टार न्यूज़ टूडे । कपिलदेव खरवार

विगत कई वर्षों की तरह इस साल भी मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद स्व.एकनाथ गायकवाड के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर अनुशक्ति नगर विधानसभा कांग्रेस की तरफ से शताब्दी अस्पताल के सैकड़ों मरीजों को फल वितरित किया गया।


मुंबई कांग्रेस के महासचिव तुषार एकनाथ गायकवाड़ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम स्व एकनाथ गायकवाड के बताये रास्ते पर चलने की आदत डाल रहे हैं।मुंबई कांग्रेस अध्यक्षा पूर्व मंत्री वर्षा गायकवाड़ उनके अधूरे कामों को पूरा करने की दिशा में दिनरात काम कर रही हैं।

मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ दिनेश हेगड़े ने कहा कि स्व एकनाथ गायकवाड़ जैसा सरल और सीधा नेता आज के युग में मिलना बहुत मुश्किल है।पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ताओं को एक समान रूप से देखना उनकी आदत में सुमार था।उन्होंने अपने किसी भी कार्यकर्ता को कभी नाराज नहीं होने दिया।

इस मौके पर दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमिटी महासचिव शंकर खड़तरे,सुनील येवले ब्लॉक अध्यक्ष हरिश्चंद्र विचारे,सचिन खड़तरे पूर्व नगर सेविका उषा कम्बले,पूर्व नगर सेवक देवीदास बोरसे ब्लॉक अध्यक्ष कुमार मेनन,जुबेर अली,प्रशान्त काम्बले,मुजीब खान,मो रसीद शेख,श्रवण कुमार दुबे आदि उपस्थित थे। फल वितरण से पहले तुषार गायकवाड ने छत्रपति शिवाजी महाराज और डॉ दिनेश हेगड़े ने डॉ बाबा साहब अम्बेडकर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया।

कार्यक्रम के समापन पर सचिन खड़तरे ने सभी के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया।

फोटो:कपिलदेव

Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: