कुशीनगर | स्टार न्यूज टुडे | कपीलदेव खरवार
कुशीनगर:तुर्कपट्टी/फाजिलनगर विकासखण्ड के मां वनसप्ति देवी मंदिर सेमरा शक्ति पीठ स्थान पर 5100 कन्याओं के कलश यात्रा के साथ शतचण्डी महायज्ञ प्रारम्भ हो गया।कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुये उपाध्याय टोला गांव के सामने स्थित घाघी नदी के दुबे घाट पर पहुंचा।जहाँ यज्ञचार्यों ने वैदिक मन्त्रों के बीच कन्याओं से कलश में नदी का पवित्र जल भरवाया।
सोमवार को सुबह दस बजे सेमरा स्थित मां वनसप्ति देवी मन्दिर परिसर में यज्ञाचार्य रामबालक दास त्यागी,पण्डित कन्हैया उपाध्याय और अन्य आचार्यों की देखरेख में 21यजमानों से कलश पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न कराया।
इसके उपरांत कलश यात्रा हाथी,घोड़े,ऊंट,पखावज बाइक और हजारों वाहन के साथ शुरु हुआ।यह कलश यात्रा लवकुश,हाटा,सोहंग,बेलवा बुजुर्ग,फुरस्तपुर,पुरन्दरपुर, झांकी टोला होते हुए उपाध्याय टोला स्थित घाघी नदी के दुबे घाट पहुंचा।जहां आचार्यों ने नदी की पूजा कर उसका पवित्र जल कलश में भरवाया।पुनः कलश यात्रा गुरवालिया,गौरखोर महुआरी, होते हुये महायज्ञ स्थल पर पहुंचा।जहां पर यजमान चन्द्रप्रकाश यादव,राणाप्रताप सिंह,दीपक द्विवेदी,राममुनि दुबे,श्रीप्रकाश प्रसाद,रामेश्वर सिंह,आदि से यज्ञमण्डपम में पवित्र कलश की स्थापना कराया और कलश यात्रा में शामिल कन्याओं को प्रसाद वितरण कराया गया।इसके पूर्व कलश यात्रा का शुभारंभ विधायक फाजिलनगर सुरेंद्र कुशवाहा,भाजपा नेता शशांक मणि,सांसद प्रतिनिधि राधेश्याम पांडेय ने भगवा झंडा दिखाकर किया।कलश यात्रा का जगह,जगह पर लोगों ने स्वागत किया।कलश यात्रा में मां वनसप्ति सेवा समिति सेमरा धाम शक्ति पीठ अध्यक्ष योगेंद्रनाथ सिंह,कोषाध्यक्ष राणाप्रताप सिंह,अनिल निर्मल आयोजक चमन यादव,हैपी शुक्ला,राजेश जायसवाल, विनय त्रिपाठी,अमिताभ मिश्रा,भाजपा के वरिष्ठ नेता शिक्षाविद् बैरिस्टर जायसवाल,
प्रमोद पाण्डेय,महेंद्र दुबे,महेंद्र शर्मा,राजेन्द्र यादव,पृथ्वीराज सिंह कलश यात्रा में शामिल थे।
बतादें कि आज 5 दिसंबर से आगामी 13 दिसंबर तक जगत गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के मुखारविंद से राम कथा का आयोजन दोपहर के 2 बजे से शाम 6 बजे तक किया गया है। सेवा समिति के अध्यक्ष योगेंद्रनाथ सिंह ने सेमरा परिसर के सभी राम भक्तों से अपील किया है कि अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालु लोग इस धार्मिक अनुष्ठान का लाभ लें।




