Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

आने वाले दिन कांग्रेस के होगें -वर्षा गायकवाड।


मुंबई । स्टार न्यूज टूडे । कपिलदेव खरवार 

ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अब्राहम रॉयमनी की तरफ से घाटकोपर (पूर्व) माता रमाबाई कॉलोनी शहीद स्मारक सभागार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मुंबई कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष और पूर्व मंत्री वर्षा गायकवाड को जिले की तरफ से पुष्पहार,गुलदस्ता और शाल श्रीफल देकर तुतारी और बैंड बाजा के उद्दघोष के साथ उनका सम्मान किया गया। वर्षा गायकवाड की आगवानी में सेवादल के सिपाही अपने हाथों में राष्ट्र ध्वज तिरंगा लेकर आगे आगे चल रहे थे। उनके पीछे तुतारी और बैंड बाजा वालों के साथ कार्यकर्ताओं का एक बड़ा  समूह वर्षा गायकवाड आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं का नारा बुलंद करते हुए आगे बढ़ रहे थे।


वर्षा गायकवाड ने सम्मेलन में आये हुए सैकड़ों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमको मिलींद देवड़ा,संजय निरुपम,एकनाथ गायकवाड़ और अशोक भाई जगताप के साथ संगठन का काम करने का मौका मिला है। मेरे पिताजी एकनाथ गायकवाड़ ने मुझे राजनीति में बहुत कुछ सिखाया है।पार्टी में कोई पद रहे या न रहे संगठन को मजबूत बनाने के लिए हमेशा काम करते रहना और अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान और उनसे प्यार करना हमने उनसे ही सीखा है।

मेरा पूरा भरोसा है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस मजबूत होगी और आने वाला दिन हमारा होगा। 

इस सम्मेलन को महाराष्ट्र काँग्रेस के कार्याध्यक्ष व पूर्व मंत्री मोहम्मद आरिफ नसीम खान मुंबई कांग्रेस कमेटी के कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा उपाध्यक्ष वीरेंद्र बक्शी,जेनेट डिसूजा ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर प्रनील नायर,ज़ियाउर्रहमान वाहिदी,अशोक सुत्रालय,गोविंद सिंह,बी के तिवारी,मुंबई कांग्रेस महासचिव तुषार गायकवाड़, सय्यद अय्यूब,रामगोविंद यादव रोजगार सेल मुंबई अध्यक्ष जयवंत लोखंडे, NUSI मुंबई अध्यक्ष प्रधुन यादव,जिला कार्याध्यक्ष अल्ताफ काजी,उत्तम गीते,जिला उपाध्यक्ष डॉ सत्तार खान,


जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा, कार्याध्यक्ष मोहम्मद मुकीम शेख राजेश इंगले,अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष समीर अख्तर,महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रीना पाटिल,महिला महासचिव गुलशन बी डॉ सत्तार खान,दीपा राजेन्द्र सुतार,मोहन कांबले,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नासिर गौहर खान,खलील खोत,विदेशपाल सिद्धू,रामजी शुक्ला,दयानंद जगताप,कालू रहमान,संदेश बल्लाल, मुजीब खान के अलावा कई नेता और  सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

कार्यक्रम के आरम्भ में वर्षा गायकवाड ने डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी पावन स्मृति का अभिवादन किया।और मुंबई में कांग्रेस के संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ता सम्मेलन के आयोजक और जिला अध्यक्ष अब्राहम रॉयमनी की सराहाना किया।

सम्मेलन के समापन पर अब्राहम रॉयमनी ने वर्षा गायकवाड़ और अन्य सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का दिल से आभार व्यक्त किया।

प्रस्तुति:-कपिलदेव खरवार

Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: