Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

गणेश म्हात्रे ने पूर्व मंत्री चंद्रकांत हंडोरे का सम्मान किया।


मुंबई । स्टार न्यूज़ टूडे । कपिलदेव खरवार

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कार्याध्यक्ष और पूर्व समाज कल्याण विभाग मंत्री चंद्रकांत हंडोरे ने मानखुर्द आगरवाड़ी का दौरा किया।


अणुशक्ति नगर तालुका कांग्रेस कमेटी ओबीसी सेल अध्यक्ष गणेश म्हात्रे के आवास पर स्थानिक कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत में कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।सभी नेताओं ने अपने क्रम से चंद्रकांत हंडोरे के समक्ष अपने विचार रखा। उन्होंने सभी के विचार बहुत ध्यान पूर्वक सुना।आगमी मनपा चुनाव 2022में कांग्रेस के उम्मीदवार को विजय दिलाने का सभी ने संकल्प लिया।

दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी महिला उपाध्यक्ष संगीता म्हात्रे और गणेश म्हात्रे ने चंद्रकांत हंडोरे,मुंबई कांग्रेस सचिव कैलाश अरावडे,कार्यकारी सदस्य मुंबई कांग्रेस चंद्रकांत चंदू शेनाय,प्रदेश प्रतिनिधि मुंबई कांग्रेसअनिल शर्मा, दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी सचिव मोहम्मद रसीद शेख को शाल और गुलदस्ता देकर उनका सम्मान किया।

इस अवसर पर काशीनाथ पाटिल,शीला निकालजे,प्रियंका म्हात्रे वार्ड क्रमांक 144 अध्यक्ष,राम चौहान,प्रदीप भोईर,हरीश कांबले,अनिल म्हात्रे,सचिन म्हात्रे, भूमि म्हात्रे, प्राक्तन म्हात्रे,सागर म्हात्रे के अलावा वार्ड 144 के सभी महिला और पुरुष पदाधिकारी उपस्थित थे।

कुमारी आर्या के जन्मदिन का केक काटा गया और चंद्रकांत हंडोरे ने उसे केक खिलाकर अपना आशीर्वाद दिया।

हिंदू रितिरिवाज के अनुरूप घर में प्रथम आगमन पर संगीता म्हात्रे ने चंद्रकांत हंडोरे की आरती कर उनका सम्मान किया।


Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: