Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

थाली बजाने से गरीबों का भला नहीं होगा - पूर्व मंत्री मोहम्मद आरिफ नसीम खान


मुंबई । स्टार न्यूज़ टूडे । कपिलदेव खरवार

देश से गरीबी हटाने के लिए जमीनी स्तर पर काम करना पड़ता है।कांग्रेस पिछले 70 सालों से करती आ रही है।केवल थाली बजाने से देश से गरीबी नही हटेगी और नाही तो गरीबों का कोई भला होने वाला है। 


महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्याध्यक्ष और पूर्व मंत्री मोहम्मद आरिफ नसीम खान ने कुर्ला पश्चिम में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।उन्होंने कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को माईक पर संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के इतने लंबे शासनकाल में कभी हमने इतनी महंगाई नहीं देखी जितनी की आज मोदी के शासन काल में देख रहा हूं।घरेलू गैस सिलेंडर और पेट्रोल डीजल मोबिल आयल सीएनजी के दाम आसमान पर पहुंच गया है।ईंधन की चीजे महंगी होने से इंसान को जरूरत की चीजें काफी महंगी हो गई है।गरीबों का जीना मुश्किल हो गया है।इनकी गलत नीतियों के कारण देश का सारा कारोबार चौपट हो गया है।सारे छोटे बड़े कल कारखाने बंद हो गए।उसके कारण देश में लाखों लोग बेरोजगार हो गए है। देश की जनता अब काफी होशियार हो गई है।कांग्रेस पूरे देश में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन और आंदोलन कर रही है।मुंबई का आंदोलन भी उसी का एक हिस्सा है।कांग्रेस के आंदोलन को मुंबई की जनता अपना साथ और पूरा समर्थन दे रही है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी भाजपा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी गलत नीतियों के खिलाफ उनको रोकने और टोकने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने अपने भाषण के समापन पर लोगों से अपील किया इस बार मनपा चुनाव 2022 में इस तरह थाली बजाए की भाजपा का मनपा चुनाव में सुपड़ा साफ हो जाय।कार्यक्रम के आयोजन के लिए उन्होंने भरत सिंह और उनके सभी साथियों की सराहना की।

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष अशोक भाई जगताप और कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा मुंबई कांग्रेस उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ अध्यक्ष यशवंत सिंह के आदेश पर उत्तर मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ अध्यक्ष भरत सिंह ने घरेलू गैस सिलेंडर और पेट्रोल डीजल की महंगाई के खिलाफ वार्ड नंबर 166 एच पी पेट्रोल पंप कुर्ला डिपो के पास किस्मत नगर में प्रदर्शन का आयोजन किया था।

इस मौके पर मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ अध्यक्ष यशवंत सिंह, उत्तर मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जगदीश अमीन,जार्ज अब्राहिम,सैयद खलील, डॉ अजीज,खैरुनिस्सा,वीरेंद्र सिंह,नवी रहीम, साहबअली सिद्दीकी,अरुण पगारे, कलीम सर, दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ अध्यक्ष ठाकुर विजय सिंह के अलावा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम के समापन पर भरत सिंह ने मोहम्मद आरिफ नसीम खान और कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं का दिल से आभार व्यक्त किया।

Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: