Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

कांग्रेस नगर सेविका संगीता हंडोरे ने किया महंगाई के खिलाफ चेंबूर में प्रदर्शन।


मुंबई । स्टार न्यूज़ टूडे । कपिलदेव खरवार

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष अशोक भाई जगताप कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा और दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हुकमराज मेहता की सूचना पर चेंबूर प्रभाग विभाग क्रमांक 150 की नगर सेविका संगीता हंडोरे ने पी एल लोखंडे मार्ग में घरेलू गैस सिलेंडर और पेट्रोल डीजल मोबिल आयल सीएनजी गैस के अलावा जीवन उपयोगी सभी चीजों के दामों में भारी वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया।


कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्याध्यक्ष और पूर्व समाज कल्याण विभाग मंत्री चंद्रकांत हंडोरे ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने गरीब जनता को तबाह कर दिया है।इस महंगाई का असर बड़े लोगों पर कम और देश के गरीबों पर अधिक पड़ रहा है।मुंबई और महाराष्ट्र के अतिरिक्त सम्पूर्ण देश में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के आदेश पर कांग्रेस इस महंगाई के खिलाफ आंदोलन और जगह जगह प्रदर्शन कर रही है।रही बात कांग्रेस की तो वह अपने स्थापना के शुरुआती दौर से ही देश को आजादी और गरीबों को उसका अधिकार दिलाने के लिए काफी संघर्ष किया है और आगे भी करती रहेगी।

उन्होंने अपने भाषण के समापन पर कहा कि आगामी विधान सभा और लोक सभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक जरूर सिखाएगी।इसके लिए कांग्रेस देश भर में बड़े पैमाने पर आंदोलन के जरिए जनता को जागरूक करने का काम कर रही है।

प्रदर्शन में मुंबई कांग्रेस महासचिव कैलाश अरावडे,महाराष्ट्र कांग्रेस नेता एन के कांबले,दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी कार्याध्यक्ष लक्ष्मण कोठारी,मुंबई कांग्रेस प्रतिनिधि अनिल शर्मा, एम टी डेविड,कार्यकारिणी सदस्य चंद्रकांत चंदू शेनाय, दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ अध्यक्ष ठाकुर विजय सिंह,बापू थोरात,चंद्रकांत जाधव,संतोष तांबे,समाधान मोरे,संतोष पगारे,लक्ष्मण कालखेर,जगदीप कांबले,सुरेश भंडारे,बिट्टू राणा,बाल्मिकी कांबले,श्यामजी वाघ, कादर भाई,सिकंदर भाई,धर्मेंद्र सिंह परमार, राजेंद्र राजू नगराले,गणेश म्हात्रे,अंकुश डोंगरे,किरण आल्टे, दामू अन्ना,प्रज्योती चंद्रकांत हंडोरे,वार्ड नंबर 150 अध्यक्ष किरण गायकवाड़ के अलावा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

कार्यक्रम के समापन पर लक्ष्मण कोठारी ने चंद्रकांत हंडोरे सहित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का दिल से आभार व्यक्त किया।

Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: