Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

गणेशपुरी पुलिस द्वारा 60 पुलिस पाटील सम्मानित ।

-
लोकसभा चुनाव के दौरान अच्छा काम करने वाले गणेशपुरी पुलिस स्टेशन के 60 पुलिस पाटील को गणेशपुरी पुलिस द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया है। गणेशपुरी पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक महेश सागड़े ने पुलिस पाटील को सम्मानित करते हुुए कहा कि यहां के पुलिस पाटील ने लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता लगने से चुनाव संपन्न होने तक जहां अच्छा काम किया था।  वहीं पिछले दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में हुई भारी बरसात के दौरान नदियों में बाढ़ आ गई थी जिसके कारण कई क्षेत्र जलमग्न हो गए थेे, कई क्षेत्रों में वहां के नागरिक बाढ़ के दौरान पानी में फंसे हुए थे। उस समय यहां के पुलिस पाटील बाढ़ में फंसे लोगों की सहायता करके उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया था जिसे ध्यान में रखते हुए यहां के 60 पुलिस पाटील को सम्मानित किया गया है। सहायक पुलिस निरीक्षक महेश सागड़े ने आने वाले दही हंडी एवं गणेशोत्सव के दौरान भी इसी प्रकार का सहयोग करने का आह्वान किया है।
Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: