Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

भिवंडी मनपा में लोकमान्य तिलक की जयंती मनाई गई

भिवंडी। एम हुसेन । भिवंडी मनपा के स्व. विलासराव देशमुख सभागृह में लोकमान्य तिलक की जयंती  के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन करके उनका अभिवादन किया गया।  इस कार्यक्रम में स्थायी समिति के सभापति मदन कृष्ण नाईक ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के फोटो पर  पुष्पहार अर्पित करके उनका अभिवादन किया। इस अवसर पर उपायुक्त मुख्यालय दीपक कुरलेकर,शिक्षण विभाग के नियंत्रण अधिकारी काशीनाथ तायड़े,शहर अभियंता एल.पी. गायकवाड़,लेखाधिकारी कालीदास जाधव,सहायक आयुक्त सुभाष झलके,अग्निशमन अधिकारी राजेश पवार,भविष्य निर्वाह निधि विभाग प्रमुख सुधीर गुरव,चुनाव विभाग प्रमुख गिरीश घोष्टेकर एवं जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले सहित मनपा के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। मनपा मुख्यालय के इस मुख्य कार्यक्रम के बाद वरालादेवी मंदिर के पास स्थित मनपा के जलापूर्ति विभाग में स्थापित लोकमान्य तिलक के अर्ध पुतले पर माल्यार्पण अर्पित करके उनका अभिवादन किया गया।

Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: