Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

भिवंडी महानगरपालिका प्रशासन के विरोध में मनसे द्वारा एक दिवसीय धरना आंदोलन

भिवंडी। एम हुसेन ।भिवंडी निजामपूर शहर महानगर पालिका प्रशासन के भ्रष्ट कार्यभार के कारण शहरवासी नागरी सुविधाओं से वंचित हैं जिससे नागरिकों को अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड रहा है। मनपा के उक्त मनमाने कार्यभार में सुधार लाने के लिए  मनसे के भिवंडी शहर अध्यक्ष मनोज गुलवी के नेतृत्वामें  मंगलवार को भिवंडी मनपा मुख्यालय के सामने  मनसे कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना आंदोलन कर के मनपा  प्रशासन का  निषेध व्यक्त किया है।
        भिवंडी मनपा प्रशासन अनेक प्रकार के घोटालों को लेकर चर्चे में बनी हुई है, इसी प्रकार मनपा क्षेत्र में केंद्र शासन द्वारा मंजूरी मिलने वाले अमृत योजना में भी भ्रष्टाचार हुआ है जिसमें  उद्यान विभाग के अधिकारी निलेश संखे दोषी पाए गए हैं इनके विरुुद्ध जांच करके कार्रवाई की जाए  ,कल्याण नाका से साईबाबा तक उड्डाण पुल का बांधकाम धीमीगति से शुरु है जो  निकृष्ट दर्जे का काम किया जा रहा है इसकी जांच कर पुल का बांधकाम जल्द से जल्द  पूरा किया जाए  ,शहर के रास्ते में पड़ने वाले खड्डे व पॅच वर्क निकृष्ट दर्जे का किया जा रहा है इसकी जांच कराएं  ,शहर स्वच्छता का काम  अनियमित रूप से हो रहा है परिणामस्वरूप शहर में जगह जगह  कचरे के ढेर लगा हुआ है जिसकी दुर्गंध से अनेक प्रकार की बीमारियां फैल रही हैं इसी प्रकार शहर के भूमिगत गटर हेतु रास्तों का खोदकाम किया जा रहा है परंतु रास्ते की दुरुस्ती नहीं की जा रही है जिसके लिए मे.ईगल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के काम की जांच कर इस कंपनी के बिल का भुगतान रोका जाए इसी प्रकार अन्य मांग मनसे द्वारा की गई है। उक्त अवसर पर  मनपा उपायुक्त दिपक कुरलेकर ,वंदना गुलवे के समक्ष ज्ञापन प्रस्तुत किया गया है। उक्त धरना आंदोलन में मनसे प्रदेश उपाध्यक्ष डी. के. म्हात्रे ,प्रदेश सचिव राजन गावंड ,जिला संघटक ,मदन अण्णा पाटील ,तालुकाध्यक्ष शिवनाथ भगत ,उपजिलाध्यक्ष अफसर खान ,सचिव शैलेंद्र करले,शरद नागांवकर ,मनविसे अध्यक्ष योगेश धुले ,उपशहर अध्यक्ष श्रीकृष्ण मुले ,सचिव संजय पाटील ,पडघा शहराध्यक्ष शैलेंश बिडवी आदि मान्यवरों सहित मन सैनिक भारी संख्या में  सहभागी हुए थे।               

Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: