Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

कोपर अंगणवाडी के विद्यार्थियों को निशुल्क गणवेश वितरण

भिवंडी। एम हुसेन ।भिवंडी तालुुका के कोपर स्थित अंगणवाडी में विद्यार्थियों को  निशुल्क गणवेश वितरण व जिला परिषद स्कूल के विद्यार्थियों को नोटबुक का  वितरण जिला परिषद महिला व बाल कल्याण समिति सभापति सपना राजेंद्र भोईर के शुभहस्तों  किया गया। उक्त अवसर पर  पंचायत समिति सदस्या ललिता पाटील ,सरपंच रमेश पाटील , राजेंद्र भोईर , छत्रपति पाटील, जगदीश पाटील , कबीर पाटील, संतोष पाटील, साधना घरत,सुवास पाटील ,राकेश ओस्तवाल सभी ग्रामपंचायत सदस्य व ग्रामीण भारी संख्या में  उपस्थित थे।
         उक्त कार्यक्रम में अपना मनोगत व्यक्त करते हुए सपना राजेंद्र भोईर ने कहा कि  जिला परिषद स्कूल के विद्यार्थियों को  गणवेश की आवश्यकता है तथा गणवेश अंगणवाडी में छोटे बच्चों को भी जरूरी है इसलिए वह  शिक्षा के प्रति रूचि  लें तो मैं स्वयं के खर्चे से मेरे  राहनाल जिला परिषद गट के  अंगणवाडी में लगभग 500 विद्यार्थियों को निशुल्क गणवेश वितरण करने के लिए निर्णय ली हूं, इसलिए  स्कूल के बच्चों में रूचि निर्माण होगी।
          उक्त कार्यक्रम के दरम्यान भाजपा ठाणे जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र भोईर ने विद्यार्थियों को निशुल्क नोटबुक वितरण किया।उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए  जिला परिषद स्कूल के शिक्षकों ने अथक प्रयास किया है ।
Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: