Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

मां की नसीहत से नाराज होकर बेटे ने की आत्महत्या

भिवंडी। एम हुसेन ।शांतिनगर पुलिस स्टेशन अंतर्गत शांतीनगर क्षेत्र स्थित निवासी 14 वर्षीय लड़के को दिनभर घूमने के बाद देररात वापस घर आने पर जब मां ने अनावश्यक रूप से न घूमने के लिये उसे समझाया तो मां की इस नसीहत से वह इस कदर नाराज हो गया कि उसने अपने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है । इस मामले में शांतिनगर पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है।
   पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार  शांतिनगर की चाल नंबर 19 में रहने वाला मोहम्मद जाफर उर्फ़ राजा शेख (14) परिजनों  को बताए बगैर  साइकिल से दोस्तों के साथ घूमने के लिये चला गया था। दिनभर न आने के कारण उसकी मां फरजाना शेख सहित पूरा परिवार काफी परेशान था, रात लगभग नौ बजे जब वह घूमकर वापस घर आया तो बिना बताये दिनभर गायब रहने के कारण उसकी मां फरजाना शेख ने उसे डाटा-फटकारा और दुबारा ऐसी हरकत न करने की नसीहत दी। लेकिन मां की इस नसीहत से वह इस कदर नाराज हो गया कि तुरंत दूसरे कमरे में जाकर मां की ओढ़नी को ही अपने गले का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया जिससेे परिवार शोक में डूबा हुआ है। 
Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: