बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री Suchitra Pillai ने राजस्थान के अजमेर स्थित विश्व प्रसिद्ध दरगाह Khwaja Garib Nawaz के दरबार में हाज़िरी देकर चादर और फूल पेश किए। अभिनेत्री ने आस्ताने पर अकीदत के साथ मन्नत का धागा बांधा और देश-दुनिया में अमन-चैन तथा अपनी कामयाबी के लिए दुआ मांगी।
दरगाह में उनकी ज़ियारत बॉलीवुड दुआगो सैयद कुतुबुद्दीन सखी ने कराई। इस मौके पर उन्होंने अभिनेत्री को कामयाबी का काला धागा हाथ पर बांधा, दुपट्टा ओढ़ाकर तबर्रुकात भी पेश किया। दरगाह में मौजूद जायरीनों ने भी अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए उत्साह दिखाया।
Suchitra Pillai लंबे समय से फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उन्होंने कई चर्चित फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है। उनकी प्रमुख फिल्मों में Fashion, Page 3, Fitoor, Bus Itna Sa Khwaab Hai और Kho Gaye Hum Kahan शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने Satta, Police Story 2, Chaurahen, Koi Dil Mein Hai, Little Mirchi और अन्य प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है।
दरगाह शरीफ में अक्सर फिल्म, राजनीति और खेल जगत की हस्तियां जियारत के लिए पहुंचती रहती हैं। ख्वाजा गरीब नवाज़ की दरगाह को आस्था और भाईचारे का प्रतीक माना जाता है, जहां हर धर्म और समुदाय के लोग अपनी मुराद लेकर आते हैं।

