मुंबई:राइट टू ऐजुकेशन(शिक्षा का अधिकार) किसने दिया। जवाब:-कांग्रेस ने,गरीबों के झोंपड़ी का फोटो पास किसने दिया,जवाब इंदिरा गांधी ने,मुंबई में मेट्रो कौन लाया--जवाब,मेट्रो और मोनो रेल भी कांग्रेस ने ही दिया।बांद्रा सी लिंक किसकी देन है इसका जवाब कार्यकर्ताओं ने थोड़ी ऊँची आवाज में दिया।ताई कांग्रेस ने ही बनवाया।फ्री वे किसकी देन है इसका जवाब और जोर से आया कांग्रेस की।नोहा का प्रोजेक्ट हमारी अर्थात कांग्रेस की है।
तो ये थीं मोहतरमा वर्षा गायकवाड मुंबई कांग्रेस कमेटी की सदर।जो घाटकोपर(प)हिंदी हाई स्कूल के बैजनाथ सभाग्रह में महाविकास आघाड़ी शिवसेना(उद्धव)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस,राष्ट्रवादी कांग्रेस(शरद)समाजवादी पार्टी,आम आदमी पार्टी,राष्ट्रीय जनता दल,शेतकरी कामगार पार्टी 28 उत्तर पूर्व जिला लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लोकप्रिय उम्मीदवार संजय दिना पाटिल की चुनावी सभा के दौरान मंच से माईक पर भाजपा वालों से एक एक कर सवाल कर रहीं थीं।जिसका जवाब उनके सामने बैठे सैकड़ों की संख्या में महिला कांग्रेस और कांग्रेस,कांग्रेस सेवा दल, युवा कांग्रेस,एनएसयूआई के अलावा रोजगार सेल,गुजराती सेल,उत्तर भारतीय सेल,स्लम सेल के जुझारु कार्यकर्ता वर्षा एकनाथ गायकवाड को दे रहे थे।श्रीमती गायकवाड ने थोड़ी ऊँची आवाज में अपने दोनों हाथों को हवा में लहराते हुए कांदिवली में डॉ अजंता यादव के लिए पुलिस स्टेशन में जाने के पहले भाजपा से अपना आखिरी सवाल दाग ही दिया।इस लोकसभा चुनाव में जहां तहां यहां वाहां सभी जगह मोदी की गारंटी और गारंटी ही देखने और पढ़ने को मिल रही है।लेकिन 15 लाख वाली चुनावी गारंटी का क्या।एक साल में लाखों करोड़ों युवाओं को नौकरी वाली चुनावी गारंटी(जुमला)का भी तो कांग्रेस को जवाब चाहिए।इस सवाल पर सब खामोश हो गये।चुकी इन सारे सवालों का सरोकार भाजपा और मोदी से था।वर्षा गायकवाड ने अपने भाषण के समापन पर अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील में कहा कि संजय पाटिल आवाम का काम करने वाले व्यक्ति हैं।इनपर किसी भी प्रकार का कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है।इनकी निशानी मशाल है।मतदान के दिन मशाल का बटन दबाकर इनको भारी मतों से विजयी बनाकर दिल्ली भेजना है।
पूर्व मंत्री मोहम्मद आरिफ नसीम खान,संजय पाटिल,चरण सिंह सप्रा,युसूफ अब्राहनी,भरत सोनी,दत्ता दलवी,राखी जाधव,सुरेश कोपरकर,उत्तम गीते,जिला अध्यक्ष अब्राहम रॉय मनी ने भी सभा में अपने विचार व्यक्त किया।
सभा में वरिष्ठ नेता वीरेंद्र बक्षी,जेनेट डिसुजा,सतीश मनचंदा,राजेंद्र सिंह,आनंद शुक्ला,बी.के.तिवारी,रमेश कोरगावकर,तुषार गायकवाड,रामगोविंद यादव,अजीत सिंह,अनीसा बागुल,सुनील वच्छाव,जयवंत लोखंडे,केतन शाह,अल्ताफ काज़ी,डॉ सत्तार खान,वसंत कुम्भार,रमेश विश्वकर्मा,मोहन काम्बले,सज्जाद खान,मुकीम खान,नसीम कुरैशी,सायरा बानो मानखुर्द शिवाजी नगर सेवादल के अतिरिक्त मुख्य संगठक मोहम्मद मुकीम शेख के अलावा महाविकास आघाड़ी के कई नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता सभा में शामिल थे।
आरम्भ में संजय पाटिल का चुनाव चिन्ह(मशाल)का लोकार्पण वर्षा गायकवाड ने किया।
कार्यक्रम के आयोजक और जिला अध्यक्ष अब्राहम रॉय मनी और समीर अख्तर ने शाल और गुलदस्ता देकर वर्षा गायकवाड और अन्य नेताओं का सम्मान किया।
कार्यक्रम का सूत्र संचालन राजेश इंगले ने तथा आभार प्रदर्शन अब्राहम रॉय मनी ने की।समापन पर सभी नियम पूर्वक राष्ट्र गीत गाया।
फोटो:कपिलदेव खरवार