Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

वर्षा गायकवाड के नेतृत्व में मनपा पर विशाल मोर्चा।

मुंबई । स्टार न्यूज़ टूडे । कपिलदेव खरवार

मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष व विधायक वर्षा गायकवाड ने नेतृत्व में दत्तक बस्ती सफाई कामगारों के समर्थन में कांग्रेस और उसके मित्र पक्ष की तरफ से बृहनमुंबई महानगर पालिका मुख्यालय पर एक विशाल मोर्चा का आयोजन किया गया।


वर्षा एकनाथ गायकवाड ने मोर्चा स्थल पर कांग्रेस सपा और आप पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 15 हजार सफाई स्वयं सेवकों को बेरोजगार कर के अपने मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए 1200 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है। मनपा के इस तरह की कार्रवाई से 15 हजार बेरोजगारों के परिवार के 75 हजार लोग फुटपाथ पर आ गये है।आज हमने मुंबई शहर के हजारों बेरोजगारों को सरकार से न्याय दिलाने के लिए मनपा मुख्यालय पर दत्तक बस्ती समन्वय समिति और इंडिया घटक दल की तरफ से मोर्चा खोला है।

हम इस मोर्चा के माध्यम से मुंबई मनपा में व्याप्त भारी भ्रष्टाचार को जनता के सामने लाने का काम करेगें।इस दौरान मुंबई कांग्रेस कोषाध्यक्ष संदीप शुक्ला,जेनेट डिसूजा,तुषार गायकवाड,एड अवनीश सिंह,कचरू यादव,गणेश कुमार यादव,आनंद शुक्ला,राजन भोसले,रघुनाथ थवई,सुरेशचंद्र राजहंस,महेंद्र मुंगेकर,अशोक जाधव, मोहसिन हैदर,सतीश मनचंदा,जयश्री रणदिवे, राजपति यादव,प्रनिल नायर, रामगोविन्द यादव, जावेद चौगुले, आनंद यादव, क्लाईव डायस,अब्राहम रॉयमनी,जयवंत लोखंडे,केतन शाह,अजीत सिंह,डॉ सत्तार खान,जक्की उल्ला कुरेशी,नवीन कुमार सिलवंत,मोहम्मद मुकीम शेख,सतीश बेलमकर,मंगल सिंह,हरिश्चन्द्र विचारे,वसंत कुंभार,मोहन काम्बले,अनीसा बागूल,डॉ अजंता यादव,नीता महाडिक, रोशना शाह,सुशीला जायसवाल, नयना सेठ,सुरेखा पाटिल,शिल्पा बेलमकर,दिपाश्री सुतार,विश्वकर्मा प्रसाद,सलीम खान, इरफान शेख,खलील खोत, नासिर गौहर खान के अलावा इंडिया आघाडी के सैकड़ों नेता और हजारों कार्यकर्ता मोर्चा में शामिल थे।

Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: