मुंबई । स्टार न्यूज़ टूडे । कपिलदेव खरवार
मुंबई कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष विधायिका वर्षा गायकवाड के अनुमोदन पर हाज़ी इब्राहीम शेख(भाई जान)को मुंबई कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है।
मुंबई कांग्रेस कमेटी राजीव गांधी भवन में आयोजित एक सम्मान समारोह में वर्षा गायकवाड ने उन्हें इस आशय का नियक्ति पत्र उन्हें सौंपा।
इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नाना पटोले ने एक बड़ा पुराना वाकया भाईजान के ताल्लुक से सुनाया।जो बांद्रा में एक बंद रास्ते के सम्बंध में था।मेरे वाहां पहुँचने के पहले ही आवाम के लिए बंद रास्ता खोल दिया गया था।इब्राहीम भाईजान को जो भी जिम्मेदारी दी जाती है उसको बहुत ठीक ढंग से निभाते हैं।अब कांग्रेस को मुंबई समेत महाराष्ट्र में भी काफी मज़बूती मिलेगी।
मुंबई कांग्रेस कमेटी अध्यक्षा व विधायिका वर्षा गायकवाड ने अपने प्रथम विधायक चुनाव की याद दिलाते हुए कहा कि हम धारावी में चुनाव प्रचार कर रहे थे।उसी दौरान भाईजान का काफ़िला आया।जिसमें शामिल सैकड़ों कांग्रेस और भाईजान के साथी लोगों ने एक नारा मुंबई की जान भाईजान।तब से मैंने इनकी लोकप्रियता को देखा और जाना है।आज मुझे इनके साथ मंच पर बैठ कर बहुत कुछ याद आ रहा है।अब हम मुंबई की 6 लोकसभा की सीटें जीत लेगें।
विधायक और पूर्व मंत्री असलम शेख ने कहा कि भाईजान को एक ऐसे समय में यह जिम्मेदारी दी गई है जब कांग्रेस को इनके जैसे हर तरह से सक्षम व्यक्ति की जरूरत थी।भाईजन एक ऐसे व्यक्ति हैं जो कांग्रेस को परदे के पीछे और आगे से भी हमेशा मदद करने का काम करते हैं।इसलिए इनको मुंबई कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है।
मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक युसूफ अब्राहमी ने कहा जो लोग हालात से डरते हैं उन्होंने कांग्रेस छोड़कर कहीं और चले गये।लेकिन भाईजान एक ऐसे इंसान हैं जिनसे हालात डरता है।आगे आने वाला लोकसभा और विधानसभा के बाद मनपा के चुनाव की जिम्मेदारी इनको सम्हालना है।मुझे इनके कार्यशैली पर पुरा भरोसा है।अब कांग्रेस को सभी चुनावों में भारी सफलता मिलेगी।
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्याध्यक्ष व पूर्व मंत्री मोहम्मद आरिफ नसीम खान ने कहा कि मेरे मंत्री कार्यकाल में हमने इन्हें हज़ कमिटी का सदर बनाया था।इन्होंने अपनी जिम्मेदारी का अच्छी तरह से पालन किया।मुझे इनके काम में कहीं किसी भी प्रकार की कोई शिकायत सुनने को नही मिली।अब मुंबई कांग्रेस में भाईजान के आने से मुंबई कांग्रेस में जान आ गई है।
पूर्व विधायक एम एम शेख ने इब्राहीम शेख भाईजान को इस नियुक्ति के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब कांग्रेस का वही पुराना दिन आने वाला है।जरूरत है हम सभी कांग्रेस के सिपाही एकजुट होकर कांग्रेस को मज़बूत बनाने का प्रयास करें।
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वजाहत मिर्जा ने कहा कि सब्र का फल मीठा होता है।आज वही फल हमारे भाईजान को मिला है।नाना पटोले और वर्षा गायकवाड के परिश्रम का फल कांग्रेस को मिलने ही वाला है।
मुंबई युवक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हम अपने युवा साथिओं के साथ वर्षा गायकवाड के हाथों को ताकत देने का काम करेगें।
कार्यक्रम के समापन पर इब्राहीम शेख भाईजान ने उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अगर मैं मुंबई की जान हूं तो वर्षा गायकवाड मुंबई की जान हैं।उन्होंने अपने भाषण में मंचासीन सभी नेताओं को इस बात का पुरा भरोसा दिलाया कि हम मुंबई कांग्रेस के साथ मिलाकर कांग्रेस को मज़बूत बनाने का काम करते रहेगें।इसके साथ साथ आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाने का प्रयास करेगें।अपनी नियुक्ति के लिए उन्होंने वर्षा गायकवाड समेत सभी वरिष्ठ नेताओं का दिल से आभार व्यक्त किया।जिला के सभी जिला अध्यक्ष लोगों ने विशाल तिरंगा पुष्पहार से सभी नेताओं का सामूहिक रूप से स्वागत किया।
इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश व मुंबई कांग्रेस कमेटी के प्रभारी आशीष दुआ राज्यसभा सांसद चंद्रकान्त हंडोरे,मुंबई कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सतीश मंचन्दा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जियाउर रहमान वाहीदी,जिला अध्यक्ष सिकंदर आज़म,मौलाना शमीम,नासीर गौहर खान,डॉ कासिम इमरान,समीर अख्तर,सरवर खान,साबीर खान,शमीम अंसारी,वजीर कदरी,गुलाम सज्जाद,सचिन पिल्लई ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस सेवादल अतिरिक्त मुख्य संगठक मोहम्मद मुकीम शेख के अलावा कांग्रेस और भाईजान के सैकड़ों चाहने वालों ने उन्हें शाल और गुलदस्ता देकर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
पद भार ग्रहण समारोह की उत्तम व्यवस्था के लिए जिला अध्यक्ष फहीम इब्राहीम शेख और कार्यक्रम का सूत्र संचालान के लिए सभी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता निजामुद्दीन राइन की दिल से सराहना की।
फोटो:कपिलदेव खरवार