Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

वर्षा गायकवाड ने सभा में शायराना अंदाज़ में अपने विचार रखा।

 मुंबई । स्टार न्यूज़ टूड़े । कपिलदेव खरवार

मुंबई:मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष और विधायिका वर्षा गायकवाड के निर्देश पर ट्राम्बे जनता होटल के सामने अनुशक्ति नगर तालुका वार्ड १४३--१४४--१४५ के कार्यकर्ताओ की सभा का  आयोजन किया गया।


इस मौके पर वर्षा गायकवाड ने अपने विरोधी पार्टी और उसके नेता का नाम नहीं लिया,लेकिन उन्होंने अपनी बात केवल दो लाइनों में ही कह दिया।नाही तो मैं गिरा और नही तो मेरी मिनारे गिरी।लेकिन मुझे गिराने वाले खुद ही गिर गये।उन्होंने इसी से मिलता जुलता एक और शेर पढ़ कर चिता केम्प वालों की खूब तालियाँ बटोरी।उसका कुछ नही जो मैं जहर पी गया।अफसोस तो तब हुआ जब मैं जी गया।उनके इस बार के भाषण में महाराष्ट्र राज्य की शिवसेना(शिंदे)और भाजपा की मिलीजूली सरकार के द्वेषपूर्ण व्यवहार के लिए सरकार के खिलाफ काफी आक्रोश देखा गया।उन्होंने बड़े ही आत्मविश्वास भरे अंदाज में अपना वही एक हाथ जिसकी दो उंगलियों में मनपा मुख्यालय पर आयोजित मोर्चा में घायल(चोटिल)हो गया था।वही हाथ हवा में लहराते हुए कहा कि हम आगामी लोकसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगें और जीतेगें भी।  

वर्तमान विधायक और पूर्व मंत्री असलम शेख ने कहा कि इस सरकार के नेता अपने राज्य और मुंबई की रखवाली करने वाले पुलिसकर्मियों की इज्जत के साथ मजाक कर रहे हैं।सबका समय ऊपर नीचे होता है।एक लम्बे समय तक केंद्र और राज्य में कांग्रेस का शासन रहा।लेकिन कांग्रेस के कार्यकाल में लोग इतने परेशान नही थे।भाजपा वालोंं को जवाब देने का सही समय आ गया है।इस बार जनआयोजन इनको सबक सिखाने का इरादा बना लिया है।

मुंबई कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्याक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त अध्यक्ष हाज़ी इब्राहीम शेख(भाइजान)ने कहा कि आज केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार जातिवाद की राजनीति कर रही है।हमारे मस्जिदों और मदरसों पर इनकी सोच गलत दिशा में जा रही है।मदरसों में हमारे बच्चों के लिए कांग्रेस के शासनकाल में बहुत कुछ मिलता था।लेकिन आज भाजपा और शिवसेना(शिंदे)के शासनकाल में सब कुछ मिलना बंद हो गया है।उन्होंने अपने भाषण के समापन पर चिता केम्प के लोगों से अपने दोंनों हाथ खड़े कर कांग्रेस के विरोधिओं को हराने और कांग्रेस के उमेदवारों को भारी मतों जीताने का वचन लिया।

इस मौके पर डॉ दिनेश हेगड़े(पीसीसी)अखिलेश यादव (मुंबई कांग्रेस युवक अध्यक्ष), जियाउर्रहमान वाहीदी (मुंबई कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष), मुंबई कांग्रेस महासचिव ताज मोहम्मद, शंकर खड़तरे (दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस महासचिव) देवीदास बोरसे,सबीना खान,रसीद शेख,श्रवण कुमार दुबे,प्रियंका म्हात्रे,कुमार मेनन,कुलशूम खान,सचिन कांबले,कल्पना सालवे,डॉ गोरख बोबड़े के अलावा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।रमेश कुमार(जूनियर जॉनी लिवर)ने लोगों को भरपुर हंसाया।

कार्यक्रम का आयोजन और स्वागत सचिन खड़तरे व रवि कलस्तरी ने किया और सूत्र संचालन इरफ़ान शेख ने किया।

Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: