मुंबई । स्टार न्यूज़ टूडे । कपिलदेव खरवार
मुंबई कांग्रेस जनसम्पर्क कार्यालय राजीव गांधी भवन में महाराष्ट्र राज्य की पूर्व मंत्री और वर्तमान अध्यक्ष मुंबई कांग्रेस वर्षा गायकवाड के जन्मदिन पर दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी सेवादल अध्यक्ष नवीन कुमार सिलवंत और मुंबई कांग्रेस महिला महासचिव शिल्पा सतीश बेलमकर ने उन्हें शाल और गुलदस्ता भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक शुभेच्छा दी।इस मौके पर विद्या सिलवंत,इस्माईल शेख,अशोक थोरात,भाग्याश्री वर्क,संध्या टेकाडे,स्मिता पाटिल,सिब्बल मिनेजेस,छाया खंडागले,रेखा घेवारी,रीना प्रजापति आदि महिलाओं ने भी वर्षा गायकवाड़ को जन्मदिन की बधाई दी।