मुंबई । स्टार न्यूज़ टूडे । कपिलदेव खरवार
मुंबई कांग्रेस अध्यक्षा व विधायिका पूर्व मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने नीता महाडीक को मुंबई कांग्रेस(केकेसी)असंगठित कामगार सेल का अध्यक्ष बनाया।
मुंबई कांग्रेस कमेटी राजीव गांधी भवन सभाग्रह में वर्षा गायकवाड़ ने कार्यकर्ताओं सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव की तिथि कभी भी जारी हो सकता है।इस चुनाव में हम सभी को एकजुट होकर अपने विरोधी को हराकर अपने उम्मीदवार को जीत दिलाना होगा।नीता महाडीक को अभी से ही असंगठित कामगारों को कांग्रेस की नीतिओं के बारे में खूब अच्छी तरह से समझाकर पार्टी में जोड़ने का प्रयास करना चाहिए।
मुंबई महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और पूर्व नगर सेविका डॉ अजंता यादव ने नीता महाडीक को शाल और गुलदस्ता देकर उन्हें हार्दिक बधाई दी।
इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस असंगठित कामगार सेल अध्यक्ष उदित राज,निजामुद्दीन राइन,सुरेशचन्द्र राजहंस,संदीप शुक्ला,तुषार गायकवाड़,जयंत लोखंडे,महेन्द्र मुंगेकर,कचरु यादव,अतुल बर्वे,सुशीला जायसवाल,माधवी राणे,सुरेखा पाटिल,पूर्वी पटेल,प्रज्योति हंडोरे,रीना पाटिल,शिल्पा बेलमकर आदि उपस्थित थे।
फोटो:कपिलदेव खरवार