Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

उत्तर भारतीय विकास मंच द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया " उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस"


मुंबई । स्टार न्यूज़ टूडे । कपिलदेव खरवार

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी उत्तर भारतीय विकास मंच के तत्वाधान में नालासोपारा पूर्व बालाजी हाल में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस बड़े ही धूम धाम से मनाया गया।जिसमें सैकड़ों की संख्या में उत्तर भारतीय समाज के  गणमान्य लोग शामिल थे।


डॉ.ओमप्रकाश दुबे के मार्गदर्शन और मंच के अध्यक्ष नागेन्द्र तिवारी के कुशल संयोजन में सम्पन्न हुए इस महोत्सव में उपस्थित लोगों में गजेंद्र गावित सांसद पालघर,पूर्व विधायक पालघर विलास तरे,आनंद दूबे राष्ट्रीय प्रवक्ता शिवसेना उद्धव गुट,मंगलेश्वर(मुन्ना)त्रिपाठी,रुपेश जाधव पूर्व महापौर वसई विरार,वैभव पाटील,भूपेन्द्र पाटिल,रेश्मा जाधव सभी पूर्व नगर सेवकों ने अपने विचार व्यक्त किया।

नागेन्द्र तिवारी और उत्तर भारतीय विकास मंच के पदाधिकारी सुनील तिवारी,जय प्रकाश पाण्डेय,विजयभान सिंह,डॉ. दिनेश चतुर्वेदी,शिवनारायण उपाध्याय,अमित दुबे,चंद्रप्रकाश यादव,विनोद पाण्डेय बाबा,पंकज पाण्डेय,संजय गुप्ता,विनय सिंह,अखिलेश यादव,एड.बीरेंद्र तिवारी,आनन्द पाण्डेय,बब्लू दूबे,श्रीकांत शुक्ल ने उपस्थित अतिथियों को शाल व पुष्पहार देकर उनका स्वागत किया।

डॉ.ओमप्रकाश दुबे ने सर्वप्रथम नागेन्द्र तिवारी के पिता स्व. गिरजाशंकर तिवारी की आत्मा की शांति हेतु उपस्थित जनों के साथ दो मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की और अपने संबोधन में उत्तर भारतीयों की श्रमशीलता एवं मुंबई के विकास में उनके अभूतपूर्व योगदान को इंगित करते हुए महाराष्ट्र को अपनी कर्म भूमि एवं यहां के भूमि पुत्रों को अपना मौसेरा भाई बताते हुए यह कहा की अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद ऐसा वातावरण बना है कि जिस तरह हम उत्तर भारतीय लोग आज महाराष्ट्र की पावन धरती पर उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मना रहे हैं।उसी तरह वह दिन दूर नहीं जब हमारे मराठी समाज के लोग उत्तर प्रदेश में भी महाराष्ट्र दिवस मनाएंगे ।

संस्था के अध्यक्ष नागेन्द्र तिवारी ने अपने व्यक्तव्य में बताया कि हम उत्तर भारतीय आज मराठी उत्तर भारतीय हो चुके हैं।क्यों कि हमारे बच्चे इसी धरती पर पैदा हुए और पढ़ लिखकर आगे बढ़ रहे।उन्होंने सांसद राजेंद्र गावित से मांग किया की हमारे उत्तर भारत और परप्रांतीय जो भी ओबीसी और एससीएसटी समाज के जो लोग उत्तर प्रदेश में आरक्षण का लाभ पा रहे हैं।उन्हें उसी जातीय आधार पर महाराष्ट्र में भी आरक्षण का अधिकार मिलना चाहिए।सांसद गावित और विलास तरे पूर्व विधायक पालघर इसके लिए प्रयास करेंगे ऐसा उन्होने आश्वाशन दिया। 

उत्तर भारतीय विकास मंच द्वारा सतीश सिंह भवन निर्माता और सुरेश प्रजापति अध्यक्ष दक्ष फाउंडेशन को उत्तर भारतीय रत्न पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और पूर्व महापौर वसई विरार महानगर पालिका रूपेश जाधव को विशेष सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया ।

मंच का कुशल संचालन दिनेश त्रिपाठी द्वारा किया गया और शिवकुमार शुक्ला मीडिया प्रभारी उत्तर भारतीय विकास मंच के द्वारा उपस्थित पत्रकार बंधुओं का स्वागत किया गया।

फोटो:कपिलदेव खरवार

Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: