Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

अवध नगरिया में उंगली अजोरिया - स्वामी रामभद्राचार्य महाराज


कुशीनगर। स्टार न्यूज़ टूडे। कपिलदेव खरवार

कुशीनगर:जिनपर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की कृपा आठों प्रहर बरसती रहती है।जिनके मुखार बिंद से निकाला एक एक शब्द पत्थर पर लकीर खींच देता है।जिनके अदालत में पेश किए गए प्रमाण की बदौलत ही सैकड़ों साल से अंधकार में डूबे अयोध्या(रामजन्म भूमि)पर श्रीराम मंदिर का निर्माण इस धरती को रोशनी देने के लिए हो रहा है।


जिनके चरण स्पर्श से इस पूर्वांचल खासकर कुशीनगर की माटी धन्य हो गई है।उन्हें दुनिया जगत गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के नाम से जानती है।

मां वनसप्ति सेमरा धाम समिति की तरफ से यज्ञकर्ता राम बालक त्यागी के संयोजन में 9 दिन का राम कथा का आयोजन बड़े पैमाने पर किया है।कथा वाचक अनंत विभूषित तुलसी पीठाधीश्वर जगत गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के मंच पर आने और जय श्रीराम के उदघोष से सेमरा धाम परिसर और राम कथा पांडाल राममय हो गया।

उनके आसन पर विराजमान होने पर मुख्य यजमान भाजपा के वरिष्ठ नेता शिक्षाविद वैरीस्टर जायसवाल और उनकी धर्मपत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गंगोत्री देवी जायसवाल ने व्यास पीठ की पूजा अर्चना कर स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज को फूलों का हार देकर सम्मानित किया।इस मौके पर भाजपा सांसद विजय दुबे दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री जगदीश मिश्रा(बाल्टी बाबा)मन्त्री जिला प्रभारी सतीश चंद्र मिश्रा भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय,चंद्र प्रकाश यादव,जितेन्द्र नाथ शक्ला,ज्ञान प्रकाश पांडेय,विकाश तिवारी पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा,महंत लोकेश दास(श्रीवर्देश्वर हनुमान मंदिर भागीपट्टी समउर)पशुपतिनाथ जायसवाल,राणाप्रताप सिंह,अनिल निर्मल,डॉ नंदलाल खरवार,शिवनाथ जायसवाल,फुलेना गुप्ता,गौर किशोर खरवार,टून टून मिश्रा अभिनेता गायक धर्मेन्द्र खरवार मास्टर गीत के अलावा हजारों राम भक्तों ने राम कथा का रसपान किया।

स्वामी रामभद्राचार्य ने अपनी सुमधुर आवाज में भोजपुरी की एक भक्ति गीत,अवध नगरिया में उंगली अंजोरिया,त्रिभूवन में मची गईल शोर प्रस्तुत कर राम कथा प्रेमियों का मन मोह लिया।समापन् पर वैरिस्टर जायसवाल और गंगोत्री देवी जायसवाल ने व्यास पीठ की आरती की।


Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: