मुंबई । स्टार न्यूज टूडे । कपिलदेव खरवार
विश्व की पहली महिला प्रधान मंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी को उनकी 105 वीं जयंती के अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश काँग्रेस की तरफ से श्रद्धांजलि दी गई।
दादर के तिलक भवन में आयोजित कार्यक्रम में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष डॉ अमरजीत सिंह मनहास ने इंदिरा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनकी पवित्र स्मृति का अभिवादन किया।
डॉ अमरजीत सिंह मनहास ने मीडिया के माध्यमो से बातचीत करते हुए कहा कि स्व इंदिरा गांधी ने विद्यार्थी जीवन से ही देश की आजादी के लिए अपने को समर्पित कर दिया था।कालान्तर में जब देश आजाद हुआ तब उन्होंने स्वतंत्र देश के पहले प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के साथ कांग्रेस के संगठन को मजबूत बनाने के लिए सम्पूर्ण देश का दौरा किया।बतौर प्रधान मंत्री के रुप में उन्होंने देश से,गरीबी हटाओ का नारा बुलंद करते हुए गरीबों के उत्थान और उनके कल्याण के लिए अनेकों योजनाओं को लागू किया।देश हित में बैंकों का राष्ट्रीय करण और बंग्ला देश का निर्माण उनके जीवन काल की सबसे बड़ी उपलब्धि कही जाती है।उन्होंने अपने जीवन को देश की एकता और अखंडता के लिए कुर्बान कर दिया।भारत रहती दुनिया तक उन्हें याद रखेगा।
इस मौके पर महाराष्ट्र प्रदेश काँग्रेस के महासचिव मुनाफ हकीम सचिव राजन भोसले,सुभाष चव्हाण,यशवंत अप्पे,डॉ गजानंद देसाई,राघवेन्द्र शुक्ला,जिशान अहमद के अलावा महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धा पूर्वक याद किया।
फोटो:-कपिलदेव खरवार



