Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

जब राहुल गांधी ने अपना हाथ संजय निरूपम के कंधे पर रखा।

मुंबई । स्टार न्यूज टूडे । कपिलदेव खरवार

देश भर में खराब वातावरण के चलते बेपटरी हो रहे सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों को सही दिशा देने के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान सांसद राहुल गांधी कश्मीर से कन्या कुमारी तक (लगभग 3006कि मी) की यात्रा पर निकल पड़े हैं।

भारत जोड़ो यात्रा के नाम पर निकले राहुल गांधी से महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में मुंबई कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष  व पूर्व सांसद संजय निरूपम अपने संसदीय क्षेत्र के कई नेता और कार्यकर्ताओं को लेकर मिले और उनके पदयात्रा का पुरजोर ढंग से स्वागत किया।


इस दौरान मुंबई कांग्रेस कमेटी के महासचिव अंजय श्रीवास्तव(भारत जोड़ो यात्रा के सहयात्री) ने स्टार न्यूज टूडे के पत्रकार को मोबाईल फोन पर बात करते हुए कहा कि,इस यात्रा का एक मात्र उद्देश्य देश भर में आपसी प्रेम और लगाव, भाईचारा को स्थापित करने का है।इस यात्रा का कहीं कोई भी सम्बंध चुनाव से नही है।कांग्रेस और राहुल गांधी भारत में प्रेम की ज्योति जगाना चाहते हैं।और लोगों के दिलों को एक दुसरे से जोड़ना चाहते हैं।राहुल गांधी यात्रा के दौरान आम आदमी से लेकर किसानों और व्यापारियों के साथ संवाद स्थापित करने का काम कर रहे हैं।सबकी बातें सुनकर उनकी समस्याओं के स्थाई समाधान के उपाय भी बता रहे हैं।हमारे जैसे देश के लाखों लोग राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में शामिल हो कर अपने आप को सौभाग्यशाली समझते हैं।श्रीश्रीवास्तव ने बातचीत के आखिर में यह भी कहा कि देश के अब तक के इतिहास में शायद राहुल गांधी ही एक ऐसे नेता हैं।जिन्होनें देश की एकता और अखंडता को कायम रखने के लिए इतनी बड़ी पदयात्रा पर निकलने का साहस दिखाया है।

उत्तर पश्चिम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष क्लाइव डायस,महिला जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षा माधवी राणे,फ़िरोज शाह,समीर नाईक,सूर्यकांत मिश्रा,अरुण सुवर्णा के अलावा कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो पदयात्रा के दौरान उनसे मिलकर हाथ मिलाने का अवसर मिला।

पदयात्रा के दौरान जब राहुल गांधी ने संजय निरूपम के कंधे पर हाथ क्या रख दिया।यात्रा का माहौल ही बेहद खुशनुमा हो गया।और दोनों नेताओं के मुखमंडल पर प्रसन्नता की लहर दौड़ गई।  प्रस्तुति:--कपिलदेव खरवार

Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: