Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

जिला कांग्रेस ने राज्यपाल के खिलाफ मोर्चा निकाला।


मुंबई । स्टार न्यूज टूडे । कपिलदेव खरवार

महाराष्ट्र के अराध्यदैवत छत्रपति शिवाजी महाराज के मर्यादा के खिलाफ वक्तव्य करने के विरोध में मुंबई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व विधायक अशोक भाई जगताप की सूचना पर ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अब्राहम रॉयमनी ने घाटकोपर के अमृत नगर में छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर प्रदर्शन किया।


भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी और महाराष्ट्र राज्य के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की तस्वीर हाथों में लेकर सैकड़ों कांग्रेसियों ने उपरोक्त दोनों के विरुद्ध खूब नारेबाजी कर राज्यपाल वापस जाओ और त्रिवेदी को पार्टी से निष्कासित करो जैसी घोषणाएं की।

मुंबई कांग्रेस कमेटी के महासचिव रामगोविंद यादव ने प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक तरफ हमारे नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो पदयात्रा के माध्यम से देश भर में एकता और भाईचारा कायम करने का काम कर रहे हैं।तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा के लोग महाराष्ट्र और देश के सबसे आदरणीय महापुरुष छत्रपति शिवाजी महाराज की निंदा कर के देश और प्रदेश के लोगों में भय पैदा कर के सामाज में एक दुसरे के प्रति नफरत को जन्म देने का काम कर रहे हैं।इनके कारनामें के चलते सामाजिक वातावरण खराब हो रहा है।

अब्राहम रॉयमनी ने कहा कि कांग्रेस के 70 सालों के शासनकाल के दौरान देश का वातावरण इस तरह नही बिगडा था।जितना कि भाजपा के 7 सालों के शासनकाल के दौरान बिगडा है।

उन्होंने अपने भाषण के समापन पर कहा कि जब तक केंद्र की भाजपा सरकार भगत सिंह कोश्यारी को वापस नहीं बुलाती और सुधांशु त्रिवेदी को प्रवक्ता के पद से मुक्त नहीं करती तब तक मुंबई में कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शन के आरम्भ में नेताओं नें छत्रपति शिवाजी महाराज की अश्वसवार प्रतिमा को पुष्प माला अर्पित कर उनके प्रति श्रद्धा और सम्मान दर्शाया।।

मुंबई कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष जेनेट डिसूजा,मनीषा सूर्यवंशी,जयवंत लोखंडे,डॉ सत्तार खान,केतन शाह,सेवादल जिला अध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा,कार्याध्यक्ष मोहम्मद मुकीम शेख,समीर अख्तर,नासीर गौहर खान,खलील खोत, कालू रहमान, विदेश पाल सिद्दु, रामजी गुप्ता, विलाश पाटिल,राजेश इंगले, जावेद अमीन,गुलाम सज्जाद,बाबा खान,हरीश धांधूर्त, इरफान शेख के अलावा जिला कांग्रेस कमेटी के तमाम पदाधिकारी मोर्चा में शामिल थे।

मोर्चा के समापन पर अब्राहम रॉयमनी ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं का दिल से आभार व्यक्त किया।

इसी कड़ी में मुंबई कांग्रेस कमेटी के महासचिव अमित जग्नाथ शेट्टी ने सायन कोलीवाडा विधान सभा कांग्रेस की तरफ से एक भव्य मोर्चा निकाला।जिसमें स्थानिक कई नेता और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।    

फोटो:-कपिलदेव खरवार

Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: