Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

राहुल गांधी के भारत जोड़ो पदयात्रा में वर्षा गायकवाड़ भाग लिया।


मुंबई । स्टार न्यूज टूडे । कपिलदेव खरवार

भारत की एकता और अखंडता को कायम रखने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान सांसद राहुल गांधी के भारत जोड़ो पदयात्रा को और मजबूत बनाने के लिए महाराष्ट्र सरकार की पूर्व स्कूली शिक्षा विभाग मंत्री और वर्तमान विधायिका हिंगोली जिला पालक वर्षा एकनाथ गायकवाड़ ने महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में अपने विधान सभा धारावी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ राहुल गांधी का स्वागत करते हुए उनका होसला बढ़ाया।


मुंबई कांग्रेस तमिल सेल के अध्यक्ष एस अरुणाचलम और कार्याध्यक्ष सेल्वाराज स्वामी ने दक्षिण भारतीय संगीत वाद्ययंत्रों के साथ राहुल गांधी के भारत जोड़ो पदयात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया।


हिंगोली के अतिथि गृह में वर्षा गायकवाड़ और राजू गोडसे को शाल देकर सेल की तरफ से सम्मानित किया गया। 

इस दौरान भारत जोड़ो पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले,पूर्व सांसद मिलींद देवडा,विधायक अमीन पटेल,मुंबई कांग्रेस कमेटी के महासचिव तुषार गायकवाड़,महेंद्र मुंगेकर,मुंबई कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति के अध्यक्ष कचरु यादव,पूर्व नगर सेविका पुष्पा कोली(मामी)पल्लवी मुंगेकर,जयवंत लोखंडे,डॉ सत्तार खान,दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष नवीन कुमार सिलवंत,महालिंगम,कुमार,पोवई पंडीयन,वीरा राज,बाबू भाई के अलावा धारावी विधान सभा क्षेत्र कांग्रेस के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ताओं ने समर्पण की भावना से पदयात्रा में राहुल गांधी के साथ मीलों दूर तक चलकर भारत जोड़ो पदयात्रा को अपना बल तथा समर्थन दिया।

प्रस्तुति:--कपिलदेव खरवार

Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: