Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

संजय निरुपम ने बाटी चोखा खिलाकर दिखाया दम,हम भी नहीं किसी से कम।


मुंबई । स्टार न्यूज टूडे । कपिलदेव खरवार

मुंबई महानगर पालिका चुनाव करीब आते देखकर मुंबई की सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने उत्तर भारतीय मतदाताओं को अपने पाले में लाने के उदेश्य से उनका पसंदीदा व्यंजन बाटी चोखा खिलाने का काम  शुरु कर दिया है।


कांग्रेस संलग्न 16साल पुरानी संस्था उत्तर भारती सभा जिसके संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद संजय निरुपम के निर्देश पर आरे कालोनी गोरेगांव पूर्व में उत्तर भारतीय सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने दीपावली स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया।इस आयोजन के पीछे मुंबई में बसे लाखों उत्तर भारतीयों की समस्याओं पर गम्भीरता से सोचने और उसके समाधान के लिए आपस में चर्चा करना खास मकसद था।बाटी चोखा खिलाने का तात्पर्य चुनाव और वोट से नहीं था।हमारे समाज के लोग बड़ी संख्या में आये और आपस में मिलजुलकर दो घडी प्यार से बातें की समाज की समस्याओं पर चर्चा हुआ।मेरे समझ से यह सम्मेलन अपने आप में एक मिशाल कायम कर दिया।

उपरोक्त बातें संजय निरुपम ने सम्मेलन में आये हुए सैकड़ों लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा।

मुंबई कांग्रेस के क्रान्तिकारी अध्यक्ष और विधायक अशोक भाई जगताप ने उत्तर भारतीयों को माईक पर सम्बोधित करने से पहले अपने सर पर गमछा को कसकर बांधते हुए कहा कि हम इस समाज के लोगों को कांग्रेस से दूर नहीं जाने देगें।आगामी मनपा चुनाव में इस समाज की बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने का काम कांग्रेस करने जा रही है।इसके लिये किसी को कोई चिंता नहीं होनी चाहिये।

इस सम्मेलन में महाराष्ट्र कांग्रेस कर्याध्यक्ष और पूर्व मंत्री मोहम्मद आरिफ नसीम खान,मुंबई कांग्रेस कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा,शिवजी सिंह,रत्नेश सिंह,अवनीश सिंह,डॉ सत्येन्द्र सिंह, अशोक सिंह,बी के तिवारी,वीरेंद्र उपाध्याय,बृजमोहन शर्मा,जयकांत शुक्ला, ठाकुर सूरज सिंह,प्रेम बहादुर सिंह,राजेश शर्मा,डॉ राजेन्द्र सिंह,डॉ बबुलाल सिंह,डॉ अजंता यादव,राजपती यादव,उमाकांत अग्निहोत्री,धीरज जयप्रकाश सिंह,संतोष ओझा,संजय झा,क्लाइव डायस,राकेश पांडेय,सूर्यकांत मिश्रा,देवेन्द्र तिवारी,राजेश सिंह,अंजय श्रीवास्तव,अजय पटेल,संतोष दुबे,राघवेन्द्र शुक्ला,केशवराम शुक्ला,मुन्ना यादव,सलीम खान,डॉ सत्तार खान,विनोद गुप्ता,दिनेश सिंह,भोला यादव,भोला उपाध्याय,गफुर खान,वासिम खान,सतीश बेलमकर,ठाकुर विजय सिंह,मंगल सिंह,अफसर अली सिद्दिकी,मोहन यादव,डॉ सचिन सिंह,मोनिका जगताप,सूरज गुप्ता,आनंद राय,आनंद त्रिपाठी,जयशंकर सिंह,गीतकार जावेद अहमद,खरवार नेता संतोष खरवार,दीना सिंह,शिवा विश्वकर्मा, पत्रकार ओमप्रकाश तिवारी,अश्विनी आशुतोष,विनोद यादव,कपिलदेव खरवार,मोहम्मद मुकीम शेख,अजीत सुर्वे भोजपुरी अभिनेता गायक धर्मेन्द्र खरवार के अलावा उत्तर भारतीय समाज के सैकड़ों लोगों ने बाटी चोखा का स्वाद चखा।भोजपुरी के सुप्रसिद्ध गायक सुरेश शुक्ला और लता ने भोजपुरी लोकगीत और भोजपुरी फिल्मों के सुपर हिट गीतों को अपनी मधुर आवाज में गाकर लोगों का देर रात तक भरपूर मनोरंजन किया।

संजय निरुपम ने गमछा देकर सभी नेताओं और अतिथियों का स्वागत किया।संचालन राजेश सिंह और जयप्रकाश सिंह ने सम्मेलन में पधारे लोगों का दिल से आभार व्यक्त किया।

फोटो  कपिलदेव खरवार

Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: