Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

मुंबई की आवाम मनपा चुनाव में बदलाव चाहती है - नगर सेवक हाजी बब्बू खान


 मुंबई । स्टार न्यूज टूडे । कपिलदेव खरवार

मुंबई कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष और धारावी के कार्यसम्राट नगर सेवक हाजी बब्बू खान ने ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष नसीम सिद्दीकी की सदारत में शिवाजी नगर ब्लॉक कांग्रेस जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को माईक पर संबोधित करते हुए कहा कि आदमी को पके हुए किसी भी फल को जमीन पर नहीं गिरने देना चाहिए।इन थोड़े से शब्दों में उन्होंने कांग्रेस के महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं को इशारे इशारों में सब कुछ कह डाला।मैं यहां उनके वक्तव्य का खुलासा कर देना चाहता हूं। हाजी बब्बू खान का कहने का यह मतलब था कि मुंबई की जनता महानगर पालिका चुनाव में हर हाल में बदलाव चाहती है।लोग आगामी मनपा चुनाव में कांग्रेस को महानगर पालिका में भारी जनसमर्थन से जिताना चाहते हैं।चुनाव में अब थोड़ा ही समय रह गया है।हमको अभी से जनता के बीच में जाकर उनकी बातों को सुनना और समझना होगा।आवाम की समस्या के निराकरण हेतु ईमानदारी से प्रयत्न करना होगा।इस बार मुंबई की जनता कांग्रेस के उम्मीदवार को ही चुनकर मनपा में भेजेगी


ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अब्राहम रॉय मनी ने कहा कि हमको किसी भी तरह मानखुर्द शिवाजी नगर विधान सभा की सभी सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार को खड़ा करना है।और उन सभी को नगर सेवक बनाकर मुंबई मनपा में भेजना है।कांग्रेस के पास बहुत बड़ी ताकत है।हमको कांग्रेस की ताकत को अपने विरोधियों को दिखाना है।आज मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष अशोक भाई जगताप और कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा के मार्गदर्शन में नित्य प्रतिदिन अलग अलग जनहित के कामों को लेकर जनता के बीच में जा रही है।आगमी मुंबई चुनाव में कांग्रेस को इसका जरूर लाभ मिलेगा।


कार्यक्रम में हाजी बब्बू खान और अब्राहम रॉय मनी के हाथों जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र मोहम्मद मुकीम शेख को दिया गया। उपाध्यक्ष हाजी हसिबबुल्लाह शेख, महासचिव इमरान अहमद खुली को नियुक्ति पत्र दिया गया इसके साथ ही जिले और तालुका के नए पदाधिकारियों को भी उनकी नियुक्ति पत्र दोनों नेताओं के हाथों दिया गया।इस मौके पर मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा क्षेत्र अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष सैयद इमरान, ब्लॉक कांग्रेस 126 अध्यक्ष नासिर गौहर खान, सुहेल जैदी,मौलाना अनीस, हफीज असरार,मोहम्मद नईम अंसारी के अलावा कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

समापन पर हाजी बब्बू खान और अब्राहम रॉय मनी मुंबई कांग्रेस स्वयं रोजगार सेल महासचिव डॉ सत्तार खान को गुलदस्ता देकर उनका सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का सूत्र संचालन और आभार प्रदर्शन  नसीम सिद्दीकी ने किया।

फोटो कपिलदेव खरवार

Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: