Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

डॉ दिनेश हेगडे ने फुटबाल कोच जमील खान का स्वागत किया।


मुंबई । स्टार न्यूज टूडे । कपिलदेव खरवार

मुंबई कांग्रेस डॉक्टर सेल के अध्यक्ष और मुंबई कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ दिनेश हेगडे ने फुटबाल कोच जमील खान और फुटबाल कोच जाकिर अंसारी को मुंबई कांग्रेस महासचिव व पूर्व कोषाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कांग्रेस पट्टा देकर दोनो के कांग्रेस में शामिल होने पर उनका स्वागत किया।


मुंबई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व म्हडा के पूर्व चेयरमैन मधु चव्हाण के जनसंपर्क कार्यालय भायखला पश्चिम में 184 विधान सभा क्षेत्र वार्ड क्रमांक 212 और 211 के प्रमुख कार्यकर्ताओं की सभा का आयोजन किया गया था। 

ब्लॉक अध्यक्ष कामिल अंसारी ने अपने विभाग के महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं के नाम जो आगामी महानगर पालिका चुनाव लड़ना चाहते है।अपने वरिष्ठ नेताओं को सुझाया।उन्होंने अपनी बात जारी रखते हुए यह भी कहा कि नगर सेवक का चुनाव वही कार्यकर्ता लड़ेगा जो वार्ड का स्थाई निवासी होगा।क्यों कि कभी ऐसा भी होता है जब कोई कार्यकर्ता 5 साल तक अपने विभाग में तनमन और धन से लोगों और कांग्रेस का काम करता है।और ऐन मौके पर उसके वार्ड में बाहर का उम्मीदवार घोषित कर दिया जाता है।ऐसे में स्थानिक कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी पैदा होती है।और उस नए व्यक्ति के साथ मिलकर काम करना बहुत मुश्किल होता है।उसको कांग्रेस का पूरा समर्थन नहीं मिल पाता है।चुनाव का नतीजा कांग्रेस के विरोध में निकलता है।

उन्होंने अपनी बात समाप्त करते हुए यह भी कहा कि हम सभी बहुत ही भाग्यशाली आदमी हैं जो मधु चव्हाण जैसा एक कांग्रेस का सच्चा और बेहद ईमानदार नेता हमको मिला है।हर हाल में हमको मधु चव्हाण और मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष अशोक भाई जगताप के हाथों को मजबूत करना है।

मधु चव्हाण ने उनके विचारों का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस इस बार ऐसा नहीं करने वाली है।कांग्रेस के सच्चे और ईमानदार स्थानिक कार्यकर्ताओं को ही नगर सेवक का उम्मीदवार बनाया जायेगा।इसी के लिए मुंबई के सभी विधान सभा में सभा लेकर सही और प्रामाणिक उम्मीदवार का चुनाव किया जा रहा है।लेकिन विचार सभी के नामों पर किया जाएगा।अंत में टिकट किसी एक ही व्यक्ति मिलेगा।और उसको नगर सेवक बनाने के लिए हम सभी को अपने मत भेद और मन भेद को किनारे रख कर मजबूती के साथ मिलकर काम करना होगा।

प्रभारी डॉ दिनेश हेगडे और प्रभारी संदीप शुक्ला और दक्षिण मुंबई कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रमोद मांद्रेकर और मीडिया प्रभारी तोहा कुरेशी और परवेज कुरेशी ने भी अपने विचार रखे।

फोटो कपिलदेव खरवार

Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: