मुंबई । स्टार न्यूज़ टूडे । कपिलदेव खरवार
इंसान को जीने के लिए खाना और पानी भी चाहिए।आक्सीजन तो कुदरत ने सभी प्राणी पशु पक्षी और मानव जाति के लिए बिना मूल्य ही उपहार में दे दिया है।
लेकिन दो जून की रोटी और कपड़ा के लिए तो रुपयों की दरकार होती है।आदमी आज कल अपनी जीविका चलाने के लिए रात दिन एक कर दिया है।गरीबी रेखा से नीचे के वो लोग जो झोंपड़पट्टी में रहते हैं उनकी बात करें तो इन दिनों उनपर मुसीबतों का पहाड़ ही गिर पड़ा है।दुर्भाग्य से पुरा देश कोरोना की महामारी से जूझ रहा है। लॉकडाउन के कारण मुंबई के सारे उद्योग धंधे बंद पड़े हैं।जो हाथ कभी काम के लिए कम पड़ते थे आज वही हाथ बिना काम बेकार हो गए हैं।
इंसान को जीने के लिए उनकी जरूरत की चीजों के दाम अब आसमान छूने लगा है।घरेलू गैस सिलेंडर और पेट्रोल डीजल मोबिल आयल सीएनजी गैस के अतिरिक्त चावल दाल भाजी तरकारी का दाम सुनकर गरीबों को भरे बाजार में चक्कर आने लगा है।इस महंगाई का असर गांव से शहर तक स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।देश में जिसकी सरकार होती है उस सरकार की पहली प्राथमिकता होती है उसकी जनता।जनता को कब क्या चाहिए उसकी आपूर्ति करना सरकार का कर्तव्य होता है।लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार देश में बढ़ रही महंगाई से बेखबर अपने आप में मस्त है।
देश की एकमात्र विरोधी राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस के नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के निर्देश पर पूरे देश में कांग्रेस इस महंगाई के विरोध में प्रदर्शन कर रही है।मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष अशोक भाई जगताप के सूचना पर मुंबई के 227 वार्डों में भाजपा की केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता लगातार बिना किसी रुकावट प्रदर्शन कर रहे हैं।निषेधाज्ञा के आरोप में कई मुकदमे भी अशोक भाई जगताप पर दर्ज हुए है।बरसात हो की धूप आंधी आए की तूफान फिर भी गत 7 जुलाई से शुरू प्रदर्शन आज तक बिना किसी रुकावट के चल रहा है।
मुंबई कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष और धारावी के नगर सेवक हाजी बब्बू खान के संयोजन में धारावी में मंहगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस जानो ने देश में कमर तोड़ महंगाई के लिए भाजपा के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया।
फोटो कपिलदेव खरवार