Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

आगामी मनपा चुनाव अकेले लड़ने में कांग्रेस को मिलेगा फायदा।


मुंबई । स्टार न्यूज़ टूडे । कपिलदेव खरवार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव और महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस,मुंबई कांग्रेस प्रभारी एच के पाटिल से वालकेश्वर स्थित सहायाद्री सरकारी अतिथि भवन में मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष अशोक भाई जगताप और उनके सभी सहयोगियों का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलकर एक स्वर में कहा कि आगामी मनपा चुनाव 2022में कांग्रेस मुंबई की227 सभी सीटों पर अपने बल पर अकेले ही चुनाव लड़ेगी।चुकी इस फैसले से मुंबई कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा हुआ है।


एच के पाटिल ने आगंतुक सभी नेताओं से बातचीत करते हुए कहा कि इस बात का निर्णय समय आने पर लिया जाएगा।इस विषय पर कांग्रेस दिल्ली हाई कमान से विचार विमर्श करने के बाद।अभी फिलहाल मुंबई कांग्रेस जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं के समाधान करने का पूरा प्रयास करे।ताकि मुंबई में कांग्रेस का जनाधार बढ़े।उन्होंने मुंबई कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने के लिए सभी नेताओं से लंबी चर्चा किया।सभी नेताओं ने क्रम से अपने सुझाव उनके समक्ष रखा।

गौरतलब बात यह है कि अशोक भाई जगताप जब से राजीव गांधी भवन में मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे हैं तभी से वो न तो कभी सोते हैं और नहीं तो किसी और को ही सोने देते हैं।कांग्रेस का हर नेता और हर कार्यकर्ता जिसको कभी रात में सोने का मौका मिल जाता है तो वह एक ही सपना देखता है और वह यह कि भाजपा के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है।नरेंद्र मोदी हाय हाय और कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद,भाई जगताप आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं,का नारा सड़क पर लगा रहा है।

मुंबई में कांग्रेस जो अभी कल तक औरों की अपेक्षा काफी पीछे चल रही थी।आज वही कांग्रेस अशोक भाई जगताप के नेतृत्व में काफी आगे चल रही हैं।महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के सड़क पर उतर जाने से कार्यकर्ताओं में एक नया जोश और उमंग देखने के लिए मिल रहा है।मुंबई कांग्रेस के तमाम दिग्गज और अनुभवी नेता आज भाई जगताप के साथ कंधे से कंधा मिलाकर भाजपा और महंगाई के खिलाफ रोज आंदोलन कर रहे हैं।इससे मुंबई में कांग्रेस की लोकप्रियता में इजाफा हो रहा है।मंहगाई के मुद्दे पर कांग्रेस को लोगों का भारी जन समर्थन भी मिल  रहा है।

इन्हीं सब बातों पर विचार विमर्श कर अशोक भाई जगताप और उनके सभी सहयोगी नेताओं ने अगला मनपा चुनाव अपने बूते पर लड़ने का निर्णय लिया है।इस बात की पूरी संभावना है कि आगामी मनपा चुनाव में यदि कांग्रेस अकेले लड़ती है तो पहले की अपेक्षा उसके अधिक नगर सेवक मनपा में चुन कर जायेंगे।227 सीटों पर चुनाव लड़ने से मुंबई में कांग्रेस का संगठन मजबूत होगा।आगामी विधान सभा और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को चुनाव प्रचार के लिए बहुत बड़ी कार्यकर्ताओं की फौज मिल जाएगी।

एच के पाटिल से मिलने वालों में मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष अशोक भाई जगताप अखिल भारतीय कांग्रेस सचिव आशीष दुआ,सोनल पटेल, बी संदीप,महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कार्याध्यक्ष चंद्रकांत हंडोरे,मुंबई कांग्रेस कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा,मुंबई पालक मंत्री असलम शेख,मुंबई कांग्रेस की कोआर्डिनेशन कमिटी के चेयरमैन डॉ अमरजीत मनहास,मेनिफेस्टो कमिटी के चेयरमैन सुरेश शेट्टी,मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व छानबीन और रणनीति कमिटी सचिव गणेश कुमार यादव,मुंबई कांग्रेस कोषाध्यक्ष भूषण पाटिल,मुंबई कांग्रेस महासचिव संदेश कोंडविलकर भी मौजूद थे। 

Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: