Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2019 में भिवंडी की नेहा फुफाने ने हासिल किया सिल्वर मेडल, महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने हेतु नेहा फुफाने का हुआ चयन।

-
भिवंडी मनपा के उद्यान विभाग में काम करने वाले केशव फुफाने की लड़की नेहा फुफाने ने 35 वें एथलेटिक्स चैम्पियनशिप स्पर्धा में सिल्वर मेडल हासिल किया है। महाराष्ट्र राज्य संगठन द्वारा रत्नागिरी में आयोजित इस स्पर्धा में नेहा फुफाने ने तीन किलोमीटर की दूरी मात्र 10 मिनट 55 सेकंड में तय करके दिव्तीय स्थान प्राप्त किया था, जिसके कारण नेहा फुफाने का चयन महाराष्ट्र राज्य के लिए कर लिया गया है। इसके बाद नेहा भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहती है।  
   ज्ञात हो कि नेहा फुफाने औरंगाबाद क्रीड़ा प्रबोधिनी में पिछले एक वर्ष से कड़ी मेहनत कर रही थी। औरंगाबाद की अनेक स्पर्धाओं में सफलता प्राप्त करने के बाद नेहा फुफाने को रत्नागिरी में आयोजित 35 वे एथलेटिक्स चैम्पियनशिप स्पर्धा में 16 से 18 वर्ष उम्र की लड़कियों की स्पर्धा में शामिल किया गया था। जिसमें उसने तीन किलोमीटर की दूरी मात्र 10 मिनट 55 सेकंड में तय करके दिव्तीय स्थान प्राप्त किया है। इस विजेता पर इसे सिल्वर मेडल दिया गया है। अखिल महाराष्ट्र जनरल कामगार यूनियन ने नेहा फुफाने को महाराष्ट्र सहित भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए भिवंडी मनपा उद्यान विभाग में काम करने वाले केशव फुफाने की आर्थिक सहायता करने का अनुरोध किया है।  
Attachments area
Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: