Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

युवती को प्रेम जाल में फंसा कर किया बलात्कार ; आरोपी फरार।।

शांतिनगर पुलिस स्टेशन सीमांतर्गत  गायत्री नगर पहाड़ी पर रहने वाली 22 वर्षीय विवाहित महिला को विवाह का लालच दिखाकर उसके साथ बार बार बलात्कार करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला द्वारा पुलिस में मामला दर्ज कराने की जानकारी मिलते ही आरोपी युवक अबू हाशिम नूर मोहम्मद शाह 21 फरार हो गया है।
पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार पीरानी पाड़ा शांतीनगर भिवंडी स्थित रहने वाला युवक अबू हाशिम नूर मोहम्मद शाह ने गायत्री नगर पहाड़ी पर रहने वाली 22 वर्षीय विवाहित महिला को प्रेम जाल में फंसाया। उसे विवाह का लालच दिखाकर पीड़िता  से 1 जून 2018 से 25 दिसंबर 2018 के दरम्यान उसके साथ बार-बार शारीरिक संबंध स्थापित किया। महिला द्वारा की गई शिकायत के अनुसार इसी बीच पीड़ित महिला गर्भवती हो गई। यह जानकारी मिलने पर युवक अबू हाशिम ने महिला को दवा खिलाकर उसका गर्भपात कराया। गर्भपात के बाद पीड़ित महिला की स्थिति अचानक बिगड़ गई। प्रेमी युवक अबू हाशिम उसे पहले भिवंडी व बाद में ठाणे के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया तथा उसके शरीर में खून भी चढ़वाया। इस घटना से उबरने के बाद पीड़ित महिला ने युवक से विवाह करने के लिए दबाव बनाया । महिला के दबाव को देखते हुए  प्रेमी युवक अबू हाशिम उससे टालमटोल की बात करने लगा। जिसके कारण महिला खुद को ठगी हुई महसूस कर शांतिनगर पुलिस स्टेशन में अबू हाशिम नूर मोहम्मद शाह के विरुद्ध बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। पुलिस में मामला दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी अबू आशिम फरार हो गया है ।जिसे शांतिनगर पुलिस  तलाश कर रही है।
Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: