कोनगांव पुलिस स्टेशन क्षेत्र अंतर्गत गोदाम पट्टा क्षेत्र के अमेजॉन कंपनी में काम करने वाली विवाहित महिला से उसके साथ काम करने वाले युवक द्वारा अपने प्रेम जाल में फंसा कर विवाह का लालच दिखाकर बलात्कार करने की घटना प्रकाश में आई है। महिला द्वारा विवाह करने हेतु दबाव बनाने पर युवक के इनकार करने से खुद को ठगी का शिकार समझ कर पीड़ित महिला ने कोनगांव पुलिस स्टेशन में बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। जिसकी भनक मिलते ही आरोपी युवक अविनाश रामहरी माली 27 फरार हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार ठाणे शहर के वागले स्टेट की रहने वाली 25 वर्षीय महिला और कांबे गांव भिवंडी का रहने वाला युवक अविनाश राम हरी माली 27 भिवंडी के गोदाम पट्टा क्षेत्र स्थित अमेजॉन कंपनी में साथ नौकरी करते थे। इसी बीच अविनाश ने विवाहित महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ विवाह करने की लालच दिखाकर महिला को विश्वास में लिया । पीड़ित महिला द्वारा की गई शिकायत के अनुसार फरवरी 2017 से दिसंबर 2018 के दरम्यान कोनगांव पुलिस स्टेशन सीमांतर्गत में कॉस्मो लॉजिंग व बोर्डिंग, रणदीप लॉजिंग डोंबिवली तथा टिटवाला व वज्रेश्वरी के लाज मे ले जाकर बार-बार ल उसकी इच्छा के विरुद्ध बलात्कार किया। प्रेम संबंध बढ़ने के 1 वर्ष बीत जाने के बाद पीड़ित महिला ने युवक से विवाह करने के लिए कहा। इस पर नाराज युवक अविनाश ने पीड़ित महिला को गाली गलौज देकर मारपीट की और उसे धमकी दिया। इस प्रकार की घटना से भयभीत होकर पीड़ित महिला ने खुद को ठगी का शिकार महसूस करते हुए अपने ऊपर हुए अत्याचार के विरुद्ध कोनगांव पुलिस स्टेशन में अविनाश के विरुद्ध भा द सं की धारा 376 ,324, 504 के तहत मामला दर्ज कराया है । अपने ऊपर मामला दर्ज होने की भनक मिलते ही बलात्कार का आरोपी अविनाश फरार हो गया है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। उक्त मामले की विस्तृत जांच पुलिस उप निरीक्षक रज्जाक शेख कर रहे हैं।