मुंबई । स्टार न्यूज़ टूडे । कपिलदेव खरवार
मुंबई:कल्याण निवासी सपा के युवा नेता एवं समाजसेवी केशवप्रताप रामशिरोमणि यादव को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेश पर पार्टी के युवा संगठन लोहिया वाहिनी की राष्टीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी दी गई है।गत ४ अप्रैल को शाम पाँच बजे समाजवादी पार्टी(लखनऊ)ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उनकी नियुक्ति की जानकारी दी।सपा की लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने महाराष्ट्र के युवा नेता केशव प्रताप यादव पर भरोसा जताते हुए उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दी है।
उनकी इस नियुक्ति के लिए पार्टी के पदाधिकारी एवं मुंबई और कल्याण के तमाम समाजिक एवं राजनीतिक लोगों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी।इस कड़ी में सर्वप्रथम यादव संघ मुंबई अध्यक्ष अजय यादव,शेषनारायण गौड़ कल्याण जिला महासचिव रमेशचन्द्र यादव कांग्रेस सेवादल के कल्याण महासचिव संतलाल पासी समाजसेवी लालू यादव, आचार्य सूरजपाल यादव,मुनीराज विश्वकर्मा,मुकेश दूबे, लालजी यादव,वृजेश चौरसिया उद्योगपति नत्थू सिंह,बब्बर यादव विरहा गायक विजय टोपीवाला का नाम प्रमुख रूप से शामिल है।
केशव प्रताप यादव ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शीर्ष नेताओं एवं लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव का मनपूर्वक आभार व्यक्त किया है।
प्रस्तुति:कपिलदेव खरवार