मुंबई । स्टार न्यूज़ टूडे । कपिलदेव खरवार
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड़ के पूर्व सांसद राहुल गांधी जैसे ही अपने काफ़िला भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ मुंबई कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा और वर्तमान विधायिका वर्षा एकनाथ गायकवाड के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र एशिया की सबसे बड़ी झोंपड़पट्टी ९० फीट रोड़ धारावी में कांग्रेस के जनसम्पर्क कार्यालय में पहुंचा ही था की हज़ारों की संख्या में शामिल लोगों के हाथ राहुल गांधी के स्वागत में उपर उठ गये।राहुल गांधी आगे बढ़ो हम आपके साथ हैं के गगनभेदी नारों से पुरा परिसर गूंज उठा।
राजू गोडसे की कल्पना के अनुसार कार्यालय के ठीक सामने बनाई गई रंगोली,भारत जोड़ो यात्रा न्याय मिलने तक।को उनके आने तक लगभग हज़ारों लोगों ने रंगोली बनाने वालों की सराहना कर चुके थे।राहुल गांधी की कल्पना को 5 से 6 कलाक़ारों ने देखते ही देखते रंगों के माध्यम से 90 फिट रोड पर उतार दिया।रंगोली के ठीक पास से रथ पर सवार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की उदियमान तारा नेत्री प्रियंका गांधी ने धाराविकरों को अपनी पतली किन्तु तेज-तर्रार आवाज में सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की अपेक्षा भाजपा की मोदी सरकार में महिलाओं का सम्मान कम हो गया है।अब इस सरकार के अन्याय और अत्याचार को जनता सहन नहीं कर सकती है।
राहुल गांधी ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज मोदी सरकार केवल अडानी और अम्बानी के लाभ के लिए काम कर रही है।मोदी और शाह के पास धारावी के गरीब और परिश्रमी लोगों के लिए कोई लाभकारी योजना नही है।जबकि आपके घरों में आपके हाथों बनी किमती चीजों की मांग केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है।आप सब धारावी के मालिक हो।कांग्रेस आपके साथ मजबूती से खड़ी है।आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है।ए पुलिस वाले भाई लोगों को धक्का क्यों दे रहे हो हमें कुछ नही होगा।यह मोदी की सभा नही है।फिर लोगों ने तालियाँ बजाकर उनके समर्थन में जोरदार नारे लगाते दिखाई दिये,राहुल गाँंधी आगे बढ़ो हम तुम्हारे हैं।इसके साथ ही उन्होंने अपने दोनों हाथों को हवा में लहराते हुए धाराविकरों का अभिवादन स्वीकार किया और उनका काफ़िला चैत्यभूमि के लिए आगे बढ़ गया।
धारावी में उनके स्वागत के लिए मुंबई कांग्रेस कमेटी के महासचिव एड.अवनीश तीर्थराज सिंह महासचिव तुषार गायकवाड,कोषाध्यक्ष संदीप शुक्ला,जिला अध्यक्ष हुकमराज मेहता,दीपक काले,उपेंद्र दोषी,नयना सेठ,शाम जायसवाल एस अरुणाचलम,सेलवाराज स्वामी,शैलेष धिवर,हरिश विचारे,महालिंगम,मोहन काम्बले,निलेश नांचे,उषा काम्बले,अजय त्यागी,मंगल सिंह,सचिन खड़तरे,अजंता यादव,निता महाड़ीक,रेणुका सोनावणे,नवीन कुमार सिलवंत,विद्या सिलवंत,सुरेखा यादव,संध्या टेकाले,आफरीन शेख,मैसर शेख,कल्पना सालवे,डॉ विश्वकर्मा,आसिफ खान भी उपस्थित थे।
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने चैत्यभूमि में डॉ बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा को पुष्पहार अर्पण कर उनकी पावन स्मृति को नमन किया।
इस मौके पर उनके साथ पूर्व सांसद भालचंद्र मुंगेकर राज्यसभा सांसद चंद्रकांत हंडोरे वर्षा गायकवाड,कचरु यादव,सुरेशचंद्र राजहंस,आनंद शुक्ला,महेन्द्र मुंगेकर,आनंद यादव भी मौजूद थे।
फोटो:कपिलदेव खरवार