Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

मोदीजी के 'अबकी बार चार सौ के पार' मिशन के लिए बाबूभाई भवान जी की अपील।

मुंबई । स्टार न्यूज़ टूडे । कपिलदेव खरवार

मुंबई:मुंबई महानगरपालिका के पूर्व उपमहापौर एवं भाजपा हाॅकर्स यूनिट के मुंबई अध्यक्ष बाबूभाई भवानजी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता से लेकर श्रेष्ठ पदाधिकारी भी मां भारती की सेवा में जुटा हुआ है। यह लोकसभा चुनाव काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम सबने वर्ष 2047 तक विकसित भारत का सपना देखा है। उसी सपने के तहत हमें सबसे मजबूत और सिरमौर भारत बनाने के लिए काम करना है। भवानजी दादर में हाॅकर्स यूनिट के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

कांग्रेस का नाम लिए बगैर कटाक्ष करते हुए भवानजी ने कहा कि कुछ लोगों ने आजादी के लिए काम कम किया, लेकिन आजादी का उपयोग ज्यादा किया। उन्होंने अपनी ऐसी नीति के चलते देश को भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की गर्त में धकेल दिया। उन्होंने कहा कि चाहे देश में या राज्यों में, सबसे अधिक राज एक पार्टी ने ही किया, लेकिन यह दुःखद है कि आजादी के 70-75 सालों तक भी गांवों में शिक्षा और चिकित्सा की बात की जाती है। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक समय तक राज करने वाली इस पार्टी ने गांव और शहरों के बीच दूरियां बढ़ा दीं। वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूभाई भवानजी ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद दुनिया में भारत का डंका बज रहा है और आने वाले दिनों में भारत दुनिया का मुकुट होगा। दुनिया भारत की तरफ देखेगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 1893 में स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि 21वीं सदी भारत की सदी होगी। उन्होंने कहा था-उठो, जागो और दुनिया में छा जाओ। स्वामी विवेकानंद द्वारा कहीं बातें वर्ष 2014 के बाद से साकार हो रही हैं और पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 में भारत को विकसित भारत बनाने के दृष्टिकोण से आने वाला चुनाव काफी महत्वपूर्ण है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'अबकी बार चार सौ के पार' मिशन को पूरा करने के लिए हम सबको प्रचंड जीत के लिए शिद्दत के साथ जुट जाना है।

फोटो:कपिलदेव खरवार

Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: