मुंबई। स्टार न्यूज़ टूडे । कपिलदेव खरवार
आज़ाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित जवाहरलाल नेहरू ने राजसी ठाट त्याग कर देश को आज़ाद कराने के लिए अपना जीवन दांव पर दिया।
देश के ऐसे महापुरुष जवाहरलाल नेहरू को लेकर आज के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी मौक़ा मिलता है उनकी बुराई करने से थकते नही हैं।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के इंचार्ज और महाराष्ट्र प्रदेश के प्रभारी रमेश चेन्निथला अंधेरी पश्चिम एच के कॉलेज में मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद संजय निरुपम के मार्गदर्शन में उत्तर पश्चिम मुंबई जिला कांग्रेस अध्यक्ष क्लाइव डायस और उत्तर मुंबई जिला अध्यक्ष कालू बुधेलिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम कार्यकर्ता सम्मेलन को मंच से कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने अपने भाषण के आरम्भ में यह भी कहा कि संजय निरुपम हमारे अच्छे दोस्त हैं।संसद में हम दोनों एक साथ बैठते थे।और आज यहां भी एक मंच पर एक ही साथ बैठे हैं।कांग्रेस ने जो 60 से 70 सालों में बनाया था।उसको आज केंद्र की मोदी सरकार मिटाने पर आमादा है।मोदी ने अयोध्या में श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा कर के अपने पद का दुरूपयोग किया है।इसलिए तो सनातन धर्म के असली रक्षक कई आदिशंकराचार्यों ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह का वहिष्कार कर दिया।
उन्होंने अपने भाषण के समापन पर सभी कांग्रेसियों से इस बात की अपील किया।हम सब आपस के सभी मतभेद को भूल कर अपने विरोधियों से एक जुट होकर लोकसभा और
विधान सभा चुनाव लड़कर हराने का काम करें।मुंबई कांग्रेस अध्यक्षा व पूर्व मंत्री वर्षा गायकवाड़,मुंबई महाराष्ट्र निरीक्षक सोनल पटेल,आशीष दुआ,पूर्व मंत्री बालासाहेब थोरात,असलम शेख,चरण सिंह सप्रा,अनिशा बागूल,सतीश मनचंदा,अशोक सूत्रालय आदि ने सभा में अपना विचार रखा।
इस अवसर पर पूर्व सांसद सुधा जोशी,जेनिट डिसूजा,मुजफ्फर हुसेन,शिवजी सिंह,भूषण पाटिल,संदेश कोंडविलकर,अंजय श्रीवास्तव,एडवोकेट अवनीश सिंह,फिरोज शाह,सुनील कुमरे,प्रगति राणे,फखरे आलम,डॉ अजंता राजपति यादव के अलावा दोनों ही जिला के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मलेन में शामिल थे।कार्यक्रम का सूत्र संचालन और आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष क्लाइव डायस ने किया।