मुंबई । स्टार न्यूज टूडे । कपिलदेव खरवार
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) की तरफ से राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों और प्रतिनिधियों की सभा का आयोजन आगामी 15 जूलाई को शाम 3 बजे से मुंबई के यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान में रखा गया है।
इस सभा में चुनाव के लिये पार्टी के संगठन से जुड़े देश स्तर के सभी पदाधिकारी और राज्य प्रतिनिधि विशेष रूप से शामिल होगें।इसी अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चायन किया जायेगा।
उपरोक्त आशय की जानकारी केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री और आरपीआई (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले प्रेस को भेजे अपने पत्र के माध्यम से दी है।
प्रस्तुति कपिलदेव खरवार


