मुंबई । स्टार न्यूज टूडे । कपिलदेव खरवार
मुंबई मनपा चुनाव की घंटी बजने से सभी दलों में लगभग होड़ सी लग गई है।मनपा की सत्ता को हथियाने के लिये सभी पार्टी के नेता बेकरार हो रहे हैं।चुनाव का नतीजा चाहें जो भी आये लेकिन पार्टियां आज कल,अपने मुंह मियां मिठ्ठू बनने की मुहावरा को चरितार्थ करने का काम कर रही हैं।कोई कह रहा है कि इस बार मुंबई का महापौर हमारा ही बनेगा।तो कोई ऐसा भी कह रहा है कि हमारा उपमहापौर बनेगा।कुछ नेताओं को ऐसा भी कहते सुना गया है कि हमारे समर्थन के बिना कोई अपना महापौर नहीं बना सकता है।जितनी पार्टियां उतनी तरह की बातें हो रही है।
इसी बिच केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास आठवले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के (आठवले) ग्रुप भी मुंबई मनपा चुनाव में पुरजोर ढ़ंग से उतरने की तैयारी में है।मुंबई अध्यक्ष गौतम सोनावणे ने कांदिवली और पवई के बाद वैंकट हाल शंकरा कॉलोनी गोवंडी की सभा में इस बात का पुरा संकेत भी दे दिया है।
गौतम सोनावणे के निर्देश पर पार्टी के युवा पीढ़ी के अत्यंत जुझारु नेता संजय डोलसे ने अपने जन्मदिन पर गोवंडी के वैंकट हाल में चेंबूर,मानखुर्द, शिवाजी नगर,अनुशाक्ति नगर तालुका का सामूहिक रूप से कार्यकर्ता महासम्मेलन का आयोजन कर इस विभाग में पार्टी की ताकत और अपनी लोकप्रियता दिखाने का काम किया।
रामदास आठवले ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस बार पार्टी के 15 से 20 निष्ठावान कार्यकर्ताओं को नगर सेवक बनाकर मुंबई महानगर पालिका में भेजना होगा।हमको भाजपा के साथ मिलकर चुनाव का सामना करना है।दलित विरोधी पार्टी शिवसेना को मनपा की सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का काम करना है।इस बार मुंबई का महापौर भाजपा का होगा तो उप महापौर अपनी पार्टी का ही होगा।चुनाव में सभी को टिकट नहीं दिया जा सकता है।लेकिन जिसको भी मिलगा उसको पूरी ताकत से चुनकर मनपा में नगर सेवक बनाकर भेजना होगा।
संजय डोलसे ने सभा के आरम्भ में अपने 39 वें वसंत का केक काटा और अपने लाड़ले नेता रामदास आठवले को खिलाया। फिर श्रीआठवले ने भी केक खिलाकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।
गौतम सोनवणे ने अपने सम्बोधन में कहा कि संजय डोलसे ने अपने जन्मदिन पर अभिष्ट चिंतन कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन करके कार्यकर्ताओं में एक नया जोश भरने का काम किया है।इस तरह का आयोजन मुंबई के सभी जिलों में करना चाहिए।इसका फायदा पार्टी को आगामी मनपा चुनाव में जरुर मिलगा।
इस मौके पर पूर्व समाज कल्याण मंत्री अविनाश महातेकर,जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ कसारे,बाला साहब गरुण,मुस्ताक बाबा,महादेव सालवे,अनीस पठान,चंद्रकांत न्याय निर्गुणे,सुमित वजाले,पूर्व नगर सेविका फुलाबाई सोनावणे,अशोक साबले,प्रवीण कांबले,जयकर मागाडे और श्रीआठवले के निजी सचिव प्रवीण मोरे के अलावा पार्टी के कई नेता और सैकडों कार्यकर्ताओं ने संजय डोलसे को शाल और गुलदस्ता देकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।
सभा की अध्यक्षता गौतम सोनवणे और सूत्र संचालन सुभाष सालवे तथा संजय डोलसे ने श्री आठवले शाल और गुलदस्ता,तलवार देकर उनका सम्मान करते हुए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का दिल से आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के रामदास आठवले भगवान गौतम बुद्ध,छत्रपति शिवाजी महाराज और डॉ बाबासाहेब आम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी पवित्र स्मृति का अभिवादन किया।
फोटो कपिलदेव खरवार ।



